For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Mexico vs Sweden: मेक्सिको को 3-0 से हराकर नॉकआउट में पहुंची स्वीडन, बिगाड़ा जर्मनी का खेल

मॉस्को। बुधवार को फीफा विश्व कप के ग्रुप-एफ के मुकाबले में स्वीडन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मेक्सिको को 3-0 से हरा दिया। मुकाबले में मेक्सिको के खिलाड़ियों की कुछ गलतियों और उसकी खराब डिफेंस ने उसे हरा दिया। मुकाबले का पहला हाफ गोल रहित रहा, जबकि 3 गोल दूसरे हाफ में लगे। विजेता टीम के लिए लुडविंग ऑगुस्टुनसून ने 50वें मिनट और आंद्रेस गैंक्विस्ट ने 62वें मिनट में गोल दागे।

मुकाबले का तीसरा गोल मेक्सिको के डिफेंडर एडसन अल्वारेज का आत्मघाती गोल रहा। इस जीत के साथ ही स्वीडन ने नॉक आउट के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया। हालांकि, हारने वाली टीम मेक्सिको भी नॉक आउट में पहले से ही पहुंच गई थी।

स्वीडन को फीफा वर्ल्ड कप 2018 के नॉकाउट दौर में पहुंचने के लिए मेक्सिको के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी थी। एकातेरिनबर्ग एरिना में हुए इस मुकाबले में मेक्सिको शुरुआत से ही स्वीडन पर दबाव बनाने में नाकाम रही। दूसरी ओर स्वीडन की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और मेक्सिको को हार के लिए मजबूर कर दिया।

बता दें कि स्वीडन ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने पहले मैच में 1-0 से जीत हासिल की थी, वहीं जर्मनी से उसे दूसरे ग्रुप मैच में 2-1 से हार मिली थी। वहीं मेक्सिको ने अपने पहले मैच में जर्मनी और दूसरे मैच में कोरिया को हराया था।

Story first published: Wednesday, June 27, 2018, 22:03 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+