Morocco vs Iran Preview: ईरान और मोरक्को के बीच कड़ा मुकाबला, इन पर रहेंगी निगाहें
सेंट पीटर्सबर्ग। शुक्रवार (15 जून) को सेंट पीटर्सबर्ग में फीफा विश्वकप में ईरान के साथ अपने पहले मुकाबले से पहले हाकिम जियाच का कहना है कि मोरक्को ग्रुप बी से आगे बढ़ सकती है। 20 साल के लंबे अंतराल के बाद मोरक्को की टीम फीफा विश्वकप में हिस्सा लेने जा रही है। ऐसे में वो हर संभव कोशिश करेगी की रूस में शानदार प्रदर्शन करे। हालांकि इस टीम के लिए फीफा का यह सफर आसान नही होगा क्योंकि इस ग्रुप में उसका सामना एक बार की चैंपियन टीम स्पेन के साथ हैं वहीं इस ग्रुप में रोनाल्डो की यूरो विजेता टीम पुर्तगाल शामिल हैं। हालांकि अब उसका पहला मुकाबला एशिया की पावरहाउस टीम ईरान से है।
मैदान के बाहर के तमाम विवादों को दरकिनार कर ईरानी टीम शुक्रवार को जब विश्व कप के अपने पहले मैच में मोरक्को के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत के साथ शुरुआत करना होगा। उसके दोनों मैत्री मैच रद कर दिए गए और एक नामी कंपनी ने उसे किट देने तक से इनकार कर दिया। हालांकि कोच कार्लोस कुइरोज का मानना है कि नाइकी का उनकी टीम को विश्व कप किट नहीं देने के फैसले से खिलाड़ी एकजुट हुए हैं। इसका फायदा उन्हें मैदान में मिलेगा। नाइकी ने कहा था कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते उन्हें फुटबॉल के जूते मुहैया करने से मना कर दिया है।
ईरान ने पांचवी बार फीफा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और यह लगातार दूसरी बार उसका फीफा मुकाबला होगा। वहीं कोच कार्लोस क्विरोज ने भी घोषणा कर दी है कि अब वो इस वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लेंगे। ऐसे में इस टीम को इतनी सफलताएं दिलाने वाले कोच को उनकी टीम एक अच्छा फेयरवेल देने की फिराक में जरूर होगी। इस फीफा विश्वकप से पहले ईरान की टीम एशियन मैचों में धमाल मचाई थी ऐसे में इन खिलाड़ियों से उम्मीद है की वो अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे।
इन पर रहेंगी निगाहें
मोरक्को - हाकिम जियाच
जियाच मोरक्को टीम में पांच डच-बोर्न खिलाड़ियों में से एक है और यह सबसे प्रभावशाली हो सकता है। उन्होंने पिछले सीजन में इरेडीवीसी में अजाक्स के लिए नौ गोल और 15 में असिस्ट के साथ एक भूमिका निभाई थी। मोरक्को के पास ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ने का बेहतर मौका होगा यदि वह सबसे बड़े स्टेज पर समान फॉर्म दे सकता है।
ईरान - मेहदी तारेमी
तारेमी के ऑफ फील्ड इस्यूज हैं जिनमें तुर्की क्लब केकुर रेजेस्पोर के साथ कॉन्ट्रैक्ट विवाद और चार महीने का प्रतिबंध शामिल है। लेकिन क्वालीफिकेशन में उनके आठ गोल ईरान के वर्ल्ड कप में पहुंचने के प्रमुख कारण थे।
मैच शरू होगाः 8:30PM IST
लाइव देखेंः Sony Ten 2, 3
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
