Nigeria vs Iceland Preview: आइसलैंड के खिलाफ मजबूत इरादे से उतरेगी नाइजीरिया
वोल्गोग्राद। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अपने पहली ही मुकाबले में मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना जैसी टीम को 1-1 की बराबरी पर रोकने वाली आइसलैंड की टीम शुक्रवार को नाइजीरिया से भिड़ेगी तो उसके हौसले बुलंद होंगे। वहीं नाइजीरिया इस मैच में क्रोएशिया से 0-2 से मात खाने के बाद आ रही है। उसे एक ऐसी टीम से भिड़ना है जो आत्मविश्वास से लबरेज है। आइसलैंड पहली बार विश्व कप खेल रही है और पहले ही मैच में उसने लियोनेल मेसी जैसे स्टार खिलाड़ी के दबदबे को दफना दिया था। इस जीत से बेशक उसे आत्मविश्वास मिला होगा, लेकिन वो अपने अगले मैच को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। आइसलैंड कोशिश करेगी की वह इस मैच में पूरे तीन अंक लेकर अगले दौर की संभावनाओं को प्रबल करे।
नाइजीरियाई टीम के कोच गर्नोट रोहर इस टूर्नामेंट के लिए 25 वर्ष से कम उम्र के खिलाडियों वाली युवा टीम को लेकर आए हैं लेकिन नाइजीरिया विश्व कप के पिछले 13 में से सिर्फ एक मैच में ही जीत दर्ज कर सका है। 2014 के विश्व कप में नाइजीरिया नॉकआउट तक पहुंचा था, लेकिन इस बार उसकी स्थिति अच्छी नहीं है।
वहीं, आइसलैंड के कोच हीमिर हालग्रिमसन ने मेसी को रोकने के लिए अपने खिलाडिय़ों के साथ रणनीति बनाई थी और अर्जेंटीनी कप्तान मैच के दौरान पेनाल्टी तक गंवा बैठे थे। कोच ने कहा, 'हमारी कोशिश नाइजीरिया को हराने की रहेगी। अर्जेंटीना के खिलाफ खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। मुझे उम्मीद है कि वे इस मैच में अच्छा करेंगे।
आइसलैंड के लिए जरूरी है कि उसने अर्जेंटीना के खिलाफ जिस एकजुटता का प्रदर्शन किया था, उसे वो कायम रखे। अगर आइसलैंड इसी खेल को जारी रखती है तो सुपर ईग्ल्स के लिए यह मैच बेहद मुश्किल हो जाएगा। जनसंख्या की दृष्टि से देखे तो बहुत छोटा सा देश है आइसलैंड, इस टीम ने सभी को चकित कर दिया था जब इनके खिलाड़ी इंग्लैंड से क्वाटर फाइनल में भिड़े थे और क्वालीफाई मुकाबले में इस टीम ने पुर्तगाल को भी मात दी थी। आइसलैंड के पास गुनरसन और साइगर्डसन इस टीन के दो अहम खिलाड़ी हैं जिन्होंने मिडफील्ड में कुछ सालों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
नाइजीरिया vs आइसलैंड - 08:30PM - वोल्गोग्राड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
