For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA Opening Ceremony: यहां जानिए डेट, टाइम, वेन्यू और परफॉर्म करने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में बेहद कम समय बचा है। सभी टीमों की तैयारियां लगभग अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं। 14 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले का फाइनल 15 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में खेला जाएगा। इस विश्वकप महामुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्वकप का आयोजन इस बार रूस कर रहा है, जिसके 11 शहरों में मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप से चोटी की दो टीमें सीधे नॉकआउट स्टेज में जाएंगी। फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 11 और 12 जुलाई को खेले जाएंगे।

फीफा वर्ल्ड की शुरुआत से पहले उसी रात हर बार की तरह इस बार भी रंगारंग कार्यक्रम के साथ ओपनिंग सेरेमनी होगी। जानिए ओपनिंग सेरेमनी के बारे में सबकुछ


वेन्यूः
मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच उद्घाटन मैच से पहले, 14 जून को ही रूस की राजधानी मास्को के लुज़्निकी स्टेडियम में भव्य ओपनिंग सेरेमनी का भी आयोजन होगा।

समयः
मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। इससे लगभग आधे घंटा पहले उद्घाटन समारोह से शुरू होगा।

कहां देखेंः सोनी चैनल पर, बेवसाइट पर ऑनलाइन देखने के लिए यहां क्लिक करें

सेलिब्रिटीज और परफॉर्मरः
डांसर, जिमनास्ट्स और ट्रैम्पोलिनिस्ट समेत 500 स्थानीय कलाकार लगभग 80,000 फैंस के सामने परफॉर्म करेंगे। FIFA.com वेबसाइट के मुताबिक, ब्रिटिश पॉप स्टार रॉबी विलियम्स मास्को में विश्व कप के उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम पेश करेंगे। मशहूर गायक विलियम्स रूस की एडा गारीफुलिना के साथ परफार्म करेंगे। विलियम्स ने एक बयान में कहा कि विश्व कप में परफॉर्म करना उनके बचपन का सपना था और यह यादगार शो होगा। ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी दो बार के चैंपियन रोनाल्डो मेजबान रूस एवं सऊदी अरब के बीच होने वाले फीफा विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

1994 और 2002 में फीफा विश्व कप का खिताब जीतने वाले रोनाल्डो ने कहा, "पहला मैच हमेशा प्रतीकात्मक होता है, यह ऐसा समय हाता है जब आपको एक खिलाड़ी और प्रशंसक के रूप यह ऐसहसास होता है कि यह कितना बड़ा क्षण है। इस पल का इंतजार पिछले चार वर्षो से था और आखिरकार यह पल करीब है।"

इसके अलावा विल स्मिथ और निकी जैम टूर्नामेंट का ऑफिशियल सॉन्ग "लाइव इट अप" पर परफॉर्म करेंगे। टूर्नामेंट के पिछले संस्करणों की तुलना में इस वर्ष का उद्घाटन समारोह में थोड़ा अलग प्रारूप में होगा। इस बार, समारोह संगीत कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेगा। मॉस्को के रेड स्क्वायर में एक और संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां प्लासिडो डोमिंग्वेज और जुआन डिएगो फ़्लोरस जैसे सितारे परफॉर्म करेंगे।

Story first published: Thursday, June 14, 2018, 19:48 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+