FIFA World Cup 2018 Opening Ceremony: रंगारंग आगाज में रोबी विलियम्स ने लूटी महफिल

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2018 का रंगारंग आगाज रूस की राजधानी मॉस्को में हो गया है। 1 महीने तक चलने वाले इस महाकुंभ में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। गुरुवार शाम को ओपनिंग सेरेमनी खत्म हो गई। आपको बता दें कि इस बार की ओपनिंग सेरेमनी बिल्कुल अलग अंदाज में हुई। समारोह की थीम म्यूजिक रही, जिसमें संगीत की धुनों पर ही सभी कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके अलावा 500 डांसर और जिम्नास्ट ने भी अपनी कला से दर्शकों का मनोरंजन किया। उद्घाटन समारोह मास्को के लुझिनिकी स्टेडियम में आयोजित हुआ जहां टूर्नामेंट का फाइनल भी खेला जाएगा।

ओपनिंग सेरेमनी में ब्राजील के महान खिलाड़ी रोनाल्डो भी उपस्थित रहे। इसके अलावा ब्रिटिश पॉप स्टार रॉबी विलियम्स ने उद्घाटन समारोह में अपनी सुरीली आवाज से महफिल लूट ली। अपने हिट सिंगल "एंजल्स" के लिए फेमस रोबी विलियम्स ने रूस की सोफ्रानो एडा गारिफुलिना के साथ धूम मचा दी। रोबी विलियम्स ने 'लेट मी एंटरटेन यू' और 'फील' जैसे गानों पर दर्शकों को खूब मनोरंजित किया।

आपको बता दें कि 14 जून से लेकर 15 जुलाई तक चलने वाले इस विश्वकप मुकाबले में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। रूस के 11 शहरों में फुटबॉल वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप से चोटी की दो टीमें सीधे नॉकआउट स्टेज में जाएंगी। फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 11 और 12 जुलाई को खेले जाएंगे। वहीं खिताबी जंग 15 जुलाई को होगी।

Story first published: Thursday, June 14, 2018, 21:09 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+