For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Panama vs Tunisia Preview: जीत के साथ वर्ल्ड कप का अंत करने उतरेंगी पनामा-ट्यूनीशिया

मॉस्को। पहले से ही बाहर हो चुकीं पनामा और ट्यूनीशिया की टीमें गुरुवार को एक दूसरे से भिड़ेंगी तो दोनों की निगाहें जीत हासिल कर अपने अभियान का सकारात्मक अंत करने पर होंगी। इन दोनों टीमों को अपने ग्रुप में इंग्लैंड और बेल्जियम के खिलाफ करारी शिकस्त मिली है। ऐसे में अब दोनों की निगाहें विश्व कप 2018 में अपने अभियान का समापन एक जीत के साथ करने पर होगी।

विश्व में 21वीं रैंकिंग की टीम ट्यूनीशिया आखिरी मैच में सम्मान के लिये जोर लगायेगी तो विश्वकप में पदार्पण कर रही पनामा की कोशिश भी एकमात्र मैच जीतकर फीफा टूर्नामेंट में अपना खाता खोलने की रहेगी। यह पहला मौका होगा जब दोनों देश एक दूसरे का सामना करेंगे। वहीं 5 बार ट्यूनीशिया विश्व कप में भाग ले चुकी है, लेकिन हर बार उसे ग्रुप चरण से ही बाहर होना पड़ा है।

उत्तरी अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने ओपनिंग मैच में इंग्लैंड के खिलाफ संतोषजनक प्रदर्शन किया था लेकिन वह 1-2 से मैच हार गयी। लेकिन बेल्जियम के हाथों उसे 2-5 से हार झेलनी पड़ी। विश्वकप में पांचवीं बार खेल रही ट्यूनीशिया कभी भी ग्रुप चरण के पार नहीं जा सकी है।

अफ्रीका और अरब दोनों देशों का प्रतिनिधित्व कर रही ट्यूनीशिया के कोच नबील मालूल ने भी माना कि अरब देशों में फुटबाल की स्थिति सुधरना अभी बाकी है। मोरक्को, सउदी अरब और मिस्र सभी रूस में नॉकआउट के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी हैं। दूसरी ओर पनामा ने पहली बार विश्वकप में क्वालीफाई किया है जिस देश में बेसबॉल फुटबाल से अधिक लोकप्रिय है। अपना पहला विश्व कप खेल रहे पनामा ने रूस में केवल 1 किया है। यह गोल फिलिप बालोय ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में किया था।

पनामा vs ट्यूनीशिया - 11:30PM - सरांस्क

Story first published: Wednesday, June 27, 2018, 22:49 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+