For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA: वर्ल्ड कप सितारों के नाम पर फ्रांस ने बदले इस शहर की मेट्रो स्टेशन के नाम

पेरिस। दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप अपने नाम करने वाली फ्रांस की टीम को देश ने बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल फीफा वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से हराकार खिताब जीतने वाली फ्रांस की टीम के खिलाड़ियों को पेरिस में एक बड़ा सम्मान दिया गया है। पेरिस के छह मेट्रो स्टेशनों के नाम फ्रांस की वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ियों के सम्मान में बदले गए हैं। स्टेशन विक्टर हुजो का नाम टीम के कप्तान और गोलकीपर के नाम पर 'विक्टर हुजो लोरिस' रखा गया है।

चार्ल्स डे गाउले एतोइले का नाम 'आन अ टू एतोइले' रखा गया है जिसका मतलब है कि हमारे पास दो सितारे हैं। यहां जिक्र 1998 वर्ल्ड कप जीत और रूस में कल रात मिली जीत का हो रहा है। वहीं नोत्रे देम देसशां का नाम कोच के नाम पर 'नोत्रे दिदयेर देसशां' रख दिया गया है। बतौर खिलाड़ी और कोच वर्ल्ड कप जीतने वाले वह फ्रेंज बैकनबाउर और मारियो जगालो के बाद दुनिया के तीसरे फुटबॉलर हैं।

गौरतलब है कि क्रोएशिया के डिफेंस को चकनाचूर करते हुए फ्रांस ने 4-2 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। आपको बता दें कि फ्रांस तीसरी बार फाइनल में पहुंची थी। वह 1998 में पहली बार अपने घर में खेले गए वर्ल्ड कप में फाइनल खेली थी और जीतने में सफल रही थी।

इसके बाद 2006 में उसने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन इटली से हार गई थी। क्रोएशिया की बात की जाए तो वह पहली बार फाइनल खेल रही थी। बड़े ही शान से पहली बार फाइनल तक का सफर तय करने वाली क्रोएशियाई टीम के खिलाड़ियों ने आखिर तक अपनी हिम्मत नहीं हारी।

Story first published: Tuesday, July 17, 2018, 11:09 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+