For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Poland 1-2 Senegal: अपने पहले मुकाबले में सेनेगल ने पौलैंड को 2-1 से दी करारी मात

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कर में 16 साल बाद खेल रही सेनेगल की टीम ने 12 साल बाद खेल रही पोलैंड की टीम को अपने पहले ही ग्रुप मुकाबले में 2-1 से करारी शिकस्त दी है। 2002 में वर्ल्‍डकप सभी को हैरान करते हुए क्‍वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली सेनेगल की टीम ने एक बार फिर से सभी को अपने प्रदर्शन से चौंकाया है। ग्रुप 'एच' के इस मुकाबले में सेनेगल की टीम शुरू से ही हावी दिखी।

हालांकि ये कहना गलत नहीं होगा कि लक आज सेनेगल के साथ था। पहले हाफ के 38वें मिनट में सेनेगल को पहला गोल मिला जब साने के पास पर इद्रिसा गुएई ने शॉट मारा जो कि पोलैंड के खिलाड़ी चिओनेक के पैर से लगकर गोलपोस्ट में चला गया। ये आत्मघाती गोल पोलैंड के लिए महंगा साबित हुआ। चिओनेक विश्व कप में आत्मघाती गोल करने वाले पोलैंड के पहले खिलाड़ी हैं।

पहले हाफ का खेल खत्म होने तक पोलैंड 0-1 से पीछे थी। जब दूसरे हाफ का खेल शुरू हुआ तो एक बार फिर से सेनेगल हावी दिखी। सेनेगल के मोबाय नियांग ने 60वें मिनट में पोलैंड के एक डिफेंडर और गोलकीपर को छकाते हुए गोल मार दिया। यहां से सेनेगल की लीड 2-0 हो गई। हालांकि पोलैंड के लिए एकमात्र गोल 86वें मिनट आया। करोचोवियाक ने पोलैंड के लिए इकलौता गोल दागा। हालांकि इसके बाद सेनेगल डिफेंसिव खेलती रही और पोलैंड को खुद पर हावी नहीं होने दिया।

इससे पहले मैच का पहला यलो कार्ड पोलैंड के करोचोवियाक को 12वें मिनट में दिया गया। उनके बाद 49वें मिनट में सेनेगल के सेलिफ साने को यलो कार्ड दिखाया गया और रेफरी ने पोलैंड को फ्री किक दे दी। लेकिन, लेवेंदोस्की फ्री किक को गोल में नहीं बदल सके। उनके शॉट को सेनेगल के गोलकीपर ने रोका दिया। पोलैंड ने 46वें मिनट में बलास्सेकोवस्की की जगह बेडनारेक को और मिलिक की जगह 73वें मिनट में कोवनाकी को मैदान पर उतारा। सेनेगल ने 62वें मिनट में डी ऑफ की जगह एनडोयो और 75वें मिनट में नियांग की जगह कोनाटे को मैदान पर भेजा। 72वें मिनट में सेनेगल के गाना को यलो कार्ड मिला।

Story first published: Tuesday, June 19, 2018, 22:39 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+