Portugal vs Iran Preview: ईरान के खिलाफ पुर्तगाल को नॉकआउट में पहुंचाने उतरेंगे रोनाल्डो

मॉस्को। पिछले यानी 2014 विश्व कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली पुर्तगाली टीम पर एक बार फिर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। सुपरस्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपना जादू चलाते हुए पुर्तगाल को इस टूर्नामेंट के नॉकआउट दौर में भेजने की उम्मीदों को कायम रखा है। वह पिछले लगातार दोनों मैचों में गोल करते आ रहे हैं और सोमवार को ईरान के खिलाफ होने वाले मैच में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। ईरान को प्री क्वार्टर फाइनल में जाना है तो उसे हर हाल में इस मैच में जीत चाहिए होगी। वहीं पुर्तगाल अगर ड्रॉ भी करा लेता है तो वह अंतिम-16 में आसानी से पहुंच जाएगा।

पुर्तगाल इस समय अपने ग्रुप में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं ईरान तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। स्पेन के भी चार अंक हैं, लेकिन वो बेहतर गोल अंतर के कारण पहले स्थान पर काबिज है। रोनाल्डो अभी शानदार फार्म में हैं। उन्होंने ग्रुप बी में स्पेन के खिलाफ शुरुआती मैच में हैट्रिक बनायी जिससे पुर्तगाल ने यह मैच 3-3 से बराबर करके एक अंक हासिल किया।

इसके बाद मोरक्को के खिलाफ रोनाल्डो का गोल निर्णायक साबित हुआ। अब पुर्तगाल को नाकआउट में पहुंचने के लिये केवल ड्रा की जरूरत है लेकिन रोनाल्डो अपने पूर्व कोच कार्लोस कुइरोज की टीम ईरान के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिये प्रतिबद्ध होंगे।

यूरोपीय चैंपियन पुर्तगाल को इस मैच में मिडफील्डर जोआओ मोंटिन्हो के बिना उतरना पड़ेगा जो बीमार हैं लेकिन राफेल गुरिएरो के इस मैच में खेलने की संभावना है। ईरान भी पुर्तगाल और रोनाल्डो के प्रशंसकों को निराश करने के लिये प्रतिबद्ध है। पुर्तगाल 2014 में भी पहले दौर से बाहर हो गया था लेकिन कभी रोनाल्डो के धुर प्रशंसक रहे कुइरोज को छोड़कर उनका कोई भी प्रशंसक चार साल पहले की पुनरावृत्ति नहीं चाहेगा।

ईरान के डिफेंडरों ने अब तक प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। स्पेन के खिलाफ एक गलती के कारण उन्हें मैच गंवाना पड़ा था। इसके अलावा उसने कई अच्छे मौके भी बनाये लेकिन भाग्य ने भी उसका साथ नहीं दिया। पुर्तगाल अब तक काफी हद तक रोनाल्डो के प्रदर्शन पर निर्भर रहा है।

Story first published: Monday, June 25, 2018, 1:20 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+