For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Portugal vs Uruguay: नहीं चला रोनाल्डो का जादू, उरुग्वे से हारकर बाहर हुई पुर्तगाल

मॉस्को। मेसी के बाद फुटबॉल जगत के दूसरे बड़े दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल फीफा वर्ल्ड कप 2018 के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उरुग्वे से हारकर बाहर हो गई है। पुर्तगाल की टीम को उरुग्वे ने 2-1 से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। आपको बता दें कि ये पहला मौका है जब दोनों टीमें वर्ल्ड कप में आमने सामने थीं और ये पहली बार है जब उरुग्वे ने किसी भी मैच में पुर्तगाल में को हराया है। वहीं पुर्तगाल को रोनाल्डो के खासा उम्मीद थी लेकिन ने टीम के लिए एक भी गोल करने में नाकाम रहे। हालांकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इससे पहले भी विश्व कप नॉकआउट मैचों एक भी बार गोल नहीं किया है।

उरुग्वे की तरफ से लुईस सुआरेज ने शानदार खेल दिखाया है। वहीं अगर गोल की बात करें तो उरुग्वे की तरफ से दोनों गोल एडिंसन कवानी ने किए। उरुग्वे के लिए पहला गोल एडिनसन कवानी ने सातवें मिनट में ही कर दिया। उरुग्वे ने पहला बड़ा हमला किया और गोल करने में भी सफल रहा। लुइस सुआरेज से मिले लंबे क्रास पर एडिनसन कवानी हेडर से गेंद को गोल में डालने में कामयाब रहे।

हालांकि एक गोल से पिछड़ने के बाद पुर्तगाल ने उरुग्वे के गोल एरिया में जाकर कई प्रयास किए। क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी अपने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते दिखे। लेकिन उरुग्वे ने रोनाल्डो की मार्किंग ऐसी की कि उन्हें बॉल रिलीज करने तक के मौके नहीं मिले। उरुग्वे के डिफेंस के सामने रोनाल्डो की बेहद मजबूत चुनौती रही। लेकिन उरुग्वे के कोच ऑस्कर तबारेज ने रोनाल्डो के लिए जो रणनीति तैयार की थी वो कारगर साबित हुई।

पहले हाफ के खत्म होने तक उरुग्वे की बढ़त 1-0 थी। हालांकि दूसरे हाफ में पुर्तगाल ने फिर अटैकिंग खेल दिखाना शुरू किया और आखिरकार पुर्तगाल बराबरी करने में सफल रहा। राफेल ग्वेरेरो के क्रास पर पेपे ने हेडर से गोल दागा। उरुग्वे का डिफेंस उस समय लगभग नदारद था जिसकी वजह से पेपे को गोल करने का अवसर मिल गया जिनको किसी ने भी मार्क नहीं किया हुआ था। ये गोल 55वें मिनट में आया।

लेकिन पुर्तगाल इस गोल का जश्न केवल सात मिनट ही मना पाया। एडिनसन कवानी ने 62वें मिनट में फिर से उरुग्वे को 2-1 से आगे कर दिया। ये गोल भी उनके पहले गोल की तरह शानदार था। फर्क सिर्फ इतना था कि ये गोल हेडर से नहीं बल्कि दाएं पैर से किया था। आपको बता दें कि एडिनसन कवानी के नाम पर विश्व कप में पांच गोल हो गए हैं। उरुग्वे के लिए उनसे ज्यादा गोल केवल आस्कर मिगुएज (8), लुइस सुआरेज (7) और डिएगो फोरलान (6) ने किए हैं। हालांकि कवानी थोड़ी देर और खेले लेकिन चोटिल होने के बाद उन्हें मैदान के बाहर जाना पड़ा। 74वें मिनट में एडिनसन कवानी बाहर चले गए।

यहां से पुर्तगाल ने कई मौके बनाए लेकिन किसी भी मौके पर वह गेंद को नेट में नहीं डाल पाए। 90 मिनट का खेल होने के बाद चार मिनट का इंजुरी टाइम मिला। लेकिन पुर्तगाल की टीम कोई भी गोल करने में सफल नहीं रही। अब क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे का मुकाबला फ्रांस से शुक्रवार को होगा।

Story first published: Sunday, July 1, 2018, 1:42 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+