For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Russia Vs Egypt Preview: बुलंद इरादों से उतरेगा रूस, मोहम्मद सलाह की हो सकती है वापसी

सेंट पीटर्सबर्ग। फीफा विश्व कप 2018 के अपने पहले मैच में सऊदी अरब को 5-0 से करारी शिकस्त देने वाली मेजबान रूस मंगलवार को मिस्र से भिड़ेगी। मिस्र की टीम रूस की तुलना में कहीं मजबूत है। ग्रुप-ए का मुकाबला सेट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेला जाएगा। सउदी अरब के खिलाफ रूस गोलों की बरसात कर 5-0 के अंतर से बेहतरीन जीत हासिल करके इस मैच में आ रही है। वहीं दूसरी तरफ मिस्र को इससे पहले उरुग्वे के सामने हार का समना करना पड़ा था।

हालांकि मिस्र की बात करें तो, सात बार की अफ्रीकन चैंपियन के लिए राह आसान नहीं नजर आ रही है और रूस के खिलाफ मुकाबले में भी उसका प्रदर्शन सलाह की फिटनेस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। लिवरपूल के स्टार सलाह को यूएफा चैंपियंस लीग फाइनल में रीयल मैड्रिड के खिलाफ कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद से वह तीन हफ्ते से मैदान पर नहीं उतर पाए हैं। उनकी अनुपस्थिति में मिस्र को अपने पहले मुकाबले में उरुग्वे के खिलाफ 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। हालांकि पहले मैच के अंतिम पलों में मिली हार के बावजूद मिस्र का आत्मविश्वास ऊंचा है क्योंकि उसके स्ट्रार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह चोट से उबरकर इस मैच में वापसी कर रहे हैं और टीम की जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं। मिस्र टीम के डॉक्टर ने सलाह को सौ फीसद फिट घोषित कर दिया है और शनिवार को वह अपनी टीम के साथ पूरे अभ्यास सत्र के दौरान साथी खिलाडिय़ों के साथ दिखाई दिए। सलाह टीम की आक्रमण पंक्ति को न केवल मजबूत करेंगे बल्कि वह टीम में एक नई जान फूंक सकते हैं। उनका मैदान पर रहना मिस्र के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का सबब तो होगा ही जबकि मैदान पर सलाह की मौजूदगी रूस के माथे पर बल लाने के लिए काफी है।

विश्व कप से पहले लगातार सात मुकाबले हारने वाली रूस की टीम थोड़ी राहत की सांस इसलिए ले रही है कि उस पर से फिलहाल विश्व कप के शुरुआती दौर से बाहर होने का खतरा काफी दूर नजर आ रहा है। हालांकि उसके लिए मिस्र के खिलाफ मुकाबला इसलिए भी अहम है क्योंकि उसका आखिरी लीग मुकाबला दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे के साथ है जिसके ग्रुप में शीर्ष पर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

रूसी टीम का अटैक पिछले मैच में शानदार था। उसी प्रदर्शन को कायम रखना और उसी तरह की रणीनीति और मानसिकता के साथ खेलना रूस के लिए इस मैच में भी जरूरी है। पिछले मैच में रूस के डिफेंस की ज्यादा परीक्षा नहीं हुई थी, लेकिन इस मैच में सलाह के रहते उसे सतर्क रहना होगा। अगर मैच बराबरी पर भी समाप्त होता है तो मिस्र के लिए परेशानी बढ़ सकती है।

Story first published: Tuesday, June 19, 2018, 1:57 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+