For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Senegal vs Colombia Preview: करो या मरो मैच में इतिहास रचने उतरेगी सेनेगल-कोलंबिया

मॉस्को। सेनेगल की टीम पिछले 16 वर्षों से नॉकआउट खेलने का इंतजार कर रही है। लेकिन हर बार वो ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाती है। हालांकि सेनेगल की टीम गुरुवार को विश्व कप के अपने अंतिम ग्रुप के मुकाबले में कोलंबियाई टीम की चुनौती का सामना करने उतरेगी तो उसकी उम्मीदें इतिहास रचने की होंगी। सेनेगल अपने छोटे से विश्व कप इतिहास में आखिरी बार नॉकआउट में 2002 में खेली थी जहां टीम का सफर क्वार्टर फाइनल पर थम गया था। लेकिन, अब सेनेगल इतिहास दोहराने से बस एक कदम दूर है।

सेनेगल अपने ग्रुप में एक जीत, एक ड्रॉ के साथ चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है, जबकि कोलंबिया एक जीत, एक हार के साथ तीन अंक बनाकर तीसरे नंबर पर है। अब सेनेगल यह मैच जीतती है या ड्रॉ खेलती है तो वह सीधा नॉकआउट में जाएगी। लेकिन, सेनेगल हार जाती है तो उसके चार अंक ही रह जाएंगे और ऐसे में उसे जापान की हार की भी दुआ करनी होगी। वहीं, कोलंबिया मैच हारने पर नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो जाएगी और ड्रॉ खेलती है तो फिर गोल अंतर के आधार पर उसे आगे भेजने पर फैसला किया जाएगा।

जापान के खिलाफ खराब डिफेंस के कारण कोलंबिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं सेनेगल ने पोलैंड को पहले मैच में 2-1 से हराया था। अपने खेल में सुधार करते हुए कोलंबिया ने अगले मैच में पोलैंड पर 3-0 से जीत हासिल की थी और सेनेगल का जापान के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ हुआ था। अगर इस मैच में सेनेगल ने जीत हासिल की होती, तो उसे कोलंबिया के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में नॉक आउट के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता। एक-दूसरे पर अटैक कर डिफेंस को तोड़ने की कोशिश करते हुए कोलंबिया और सेनेगल गोल कर जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।

सेनेगल vs कोलंबिया - 07:30PM - समेरा

Story first published: Wednesday, June 27, 2018, 23:13 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+