समाचार एजेंसी डीपीए ने समाचार पत्र 'मार्का' के हवाले से खबर दी है कि रोनाल्डो ने खुद इसके लिए क्लब अधिकारियों से गुजारिश की है। रोनाल्डो ने इसी वर्ष रियल के साथ करार किया है।
करार के वक्त सात नंबर की जर्सी राउल के पास थी, लिहाजा रोनाल्डो को मन मसोसकर नौ नंबर की जर्सी पहननी पड़ी। ऐसे में जबकि राउल क्लब के लिए अब आखिरी मैच खेलने को तैयार हैं, सात नंबर की जर्सी के लिए मशहूर रोनाल्डो ने उनकी जर्सी की संख्या अपनी जर्सी पर डाले जाने की इच्छा जाहिर की है।
ऐसा माना जा रहा है कि स्पेन की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान राउल जर्मनी के क्लब श्लाके04 के साथ दो वर्ष का करार कर चुके हैं।
राउल की विदाई की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन इसके बावजूद रोनाल्डो ने उनकी जर्सी पाने की इच्छा जताई है। राउल ने रियल के लिए 550 मैचों में 228 लीग गोल किए हैं। वह 1994 से ही रियल के सदस्य रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।