समरवीरा ने टेस्ट मैचों में बनाए 4000 रन
समरवीरा ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर भारत के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दौरान 4000 रनों का आंकड़ा छुआ।
इस मुकाम पर पहुंचने वाले वह श्रीलंका के आठवें बल्लेबाज हैं। श्रीलंका के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकार्ड माहेला जयवर्धने के नाम है जबकि कप्तान कुमार संगकारा दूसरे क्रम पर हैं।
जयवर्धने ने श्रीलंका के लिए 112 टेस्ट मैचों में 9318 रन बनाए हैं जबकि संगकारा 90 टेस्ट मैचों में 7871 रन बना चुके हैं। तीसरे क्रम पर सनत जयसूर्या (6973) और चौथे स्थान पर अरविंद डी सिल्वा (6361) हैं।
समरवीरा ने अपने करियर का 59वां टेस्ट खेलते हुए 4000 रन पूरे किए। इस सफर के दौरान उन्होंने कुल 11 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं। उनका औसत 51.19 रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications