For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

श्रीलंका जीता, मुरली के 500 विकेट

By Staff

जीत के लिए 310 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान की टीम सिर्फ़ 75 रन पर आउट हो गई.

लाहौर में हुए इस वनडे में न सिर्फ़ श्रीलंका ने जीत हासिल की, बल्कि मुथैया मुरलीधरन ने वनडे मैचों में अपने 500 विकेट भी पूरे कर लिए.

अब वनडे मैचों में वसीम अकरम के सर्वाधिक 502 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए मुरली को सिर्फ़ तीन विकेट और चाहिए.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में पाँच विकेट के नुक़सान पर 309 रन बनाए.

योगदान

श्रीलंका की ओर से तिलकरत्ने दिलशान ने 139 गेंद पर नाबाद 137 रन बनाए. कुमार संगकारा ने 50 और सनत जयसूर्या ने 45 रनों का योगदान दिया.

मुरलीधरन ने वनडे में 500 विकेट लिए हैं

जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत काफ़ी ख़राब रही. नौवें ओवर तक पाकिस्तान की हालत इतनी बुरी थी कि उसने सिर्फ़ 22 रन पर अपने छह विकेट गँवा दिए थे.

कप्तान शोएब मलिक और उमर ग़ुल को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज़ का स्कोर दोहरे अंक तक नहीं पहुँच पाया. कप्तान मलिक ने 19 और उमर ग़ुल ने 27 रन बनाए.

कुलशेखर और तुषारा ने तीन-तीन विकेट लिए. मुथैया मुरलीधरन ने दो विकेट लिए जबकि अजंता मेंडिस और फ़रवीज़ महारूफ़ ने एक-एक विकेट लिए.

लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में पाकिस्तान का ये न्यूनतम स्कोर है. अभी तक पाकिस्तान इस मैदान पर 58 एक दिवसीय मैच खेल चुका है.

तीन एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ का पहला मैच पाकिस्तान ने आठ विकेट से जीता था लेकिन दूसरे मैच में श्रीलंका की टीम 129 रनों से विजयी रही थी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+