आस्ट्रेलियन ओपन : फेडरर का अभियान जारी, सेमीफाइनल में पहुंचे (लीड-2)
मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी फेडरर ने अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो को 6-3, 6-0, 6-0 से पराजित किया।
एकतरफा मुकाबले में फेडरर ने कुल 12 एस लगाए जबकि पोटरो पांच बार ही यह कारनामा कर सके। हालांकि उन्होंने पहले सेट में ही पांचों एस लगाए थे लेकिन बाद के दो सेटों में उनका खेल बेहद साधारण रहा।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोडिक ने सर्बिया के नोवाक जोकोविक को 7-6, 6-4, 6-2, 2-1 से हराया।
विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविक के चोटिल होने के कारण हालांकि यह मुकाबला पूरा नहीं हो सका। इस तरह चोट के कारण मौजूदा चैंपियन जोकोविक की चुनौती का दुखद: अंत हुआ।
उधर, महिला वर्ग में विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त रूस की दिनारा सफीना भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सफीना ने आस्ट्रेलिया की जेलेना डोकिच को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 6-4, 4-6, 6-4 से पराजित किया।
सफीना और फेडरर के अलावा अमेरिका के स्टार खिलाड़ी एंडी रोडिक और रूस की वेरा ज्योनारेवा भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
महिला वर्ग के एकल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सातवीं वरीयता प्राप्त ज्योनारेवा ने 16वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस की मैरियन बारतोली को पराजित किया।
अमेरिका की वीनस विलियम्स और सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बिया की जेलेना जानकोविक की चुनौती ध्वस्त करने वाली बारतोली को 3-6, 0-6 से हार झेलनी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications