Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : भारत के लिए मिश्रित दिन, दिग्गजों की जीत (राउंडअप)

भारत के दिग्गज युगल विशेषज्ञ महेश भूपति जहां पुरुषों के युगल मुकाबले के तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे वहीं एक अन्य दिग्गज लिएंडर पेस और उनकी जोड़ीदार जिंबाब्वे की कारा ब्लैक को मिश्रित युगल मुकाबलों के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।

पेस और ब्लैक की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी को स्विट्जरलैंड की पैटी श्नाइडर और दक्षिण अफ्रीका के वेसले मूडी की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 6-1, 7-5 से पराजित किया।

दूसरी ओर, भूपति और उनके जोड़ीदार बहामास के मार्क नोल्स पुरुषों के युगल मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंच गए।

भूपति-नोल्स की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और फर्नाडो वर्दास्को की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-1, 2-6, 6-4 से हराया।

मिश्रित युगल वर्ग के अन्य मुकाबलों में फ्रांस की नताली डेसी और इजरायल के एंडी रैम की जोड़ी ने अमेरिका की लेजल हूबर और ब्रिटेन के जेमी मरे की जोड़ी को 6-7, 6-2, 10-4 से हराया।

टूर्नामेंट के नौवें दिन खेले गए एक अन्य युगल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पोलैंड के लुकास कुबोट और आस्ट्रिया के ओलिवर माराक की जोड़ी भी अंतिम चार दौर में जगह बनाने में सफल रही।

कुबोट और माराक ने पोलैंड के मारिस्वेज फ्रिस्टेनबर्ग और मार्सिन मैटवोस्की की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-2, 6-2 से पराजित किया।

उधर, अपने करियर का 14वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के लिए प्रयासरत तीन बार के चैंपियन स्विट्जरलैंड के फेडरर आसान जीत के साथ पुरुषों के एकल मुकाबले के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। फेडरर ने अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो को 6-3, 6-0, 6-0 से पराजित किया।

एकतरफा मुकाबले में फेडरर ने कुल 12 एस लगाए जबकि पोटरो पांच बार ही यह कारनामा कर सके। हालांकि उन्होंने पहले सेट में ही पांचों एस लगाए थे लेकिन बाद के दो सेटों में उनका खेल बेहद साधारण रहा।

महिला वर्ग में विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त रूस की दिनारा सफीना भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सफीना ने आस्ट्रेलिया की जेलेना डोकिच को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 6-4, 4-6, 6-4 से पराजित किया।

सफीना और फेडरर के अलावा अमेरिका के स्टार खिलाड़ी एंडी रोडिक और रूस की वेरा ज्योनारेवा भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोडिक ने सर्बिया के नोवाक जोकोविक को 7-6, 6-4, 6-2, 2-1 से हराया।

विश्व के तीसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविक के चोटिल होने के कारण हालांकि यह मुकाबला पूरा नहीं हो सका। इस तरह चोट के कारण मौजूदा चैंपियन जोकोविक की चुनौती का दुखद: अंत हुआ।

महिला वर्ग के एकल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सातवीं वरीयता प्राप्त ज्योनारेवा ने 16वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस की मैरियन बारतोली को पराजित किया। अमेरिका की वीनस विलियम्स और सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बिया की जेलेना जानकोविक की चुनौती ध्वस्त करने वाली बारतोली को 3-6, 0-6 से हार झेलनी पड़ी।

जूनियर वर्ग में भारत के सबसे प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी भी जीत के साथ एकल वर्ग के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं, हालांकि एक अन्य भारतीय काजा विनायक शर्मा को हार का सामना करना पड़ा।

शीर्ष वरीयता प्राप्त भांबरी ने मंगलवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के स्टीफन होह को 7-6(1), 6-0 से पराजित किया। अगले दौर में भांबरी का सामना 13वीं वरीयता प्राप्त क्रोशियाई खिलाड़ी डिनो मारकान से होगा, जिन्होंने आस्ट्रेलिया के ल्यूक साविले को 6-3, 3-6, 6-2 से हराया।

जूनियर वर्ग में भी भारत के एक अन्य दावेदार शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें नीदरलैंड के जस्टिन एलेवेल्ड ने 6-1, 6-1 से हराया।

भांबरी को मंगलवार को दोहरी सफलता मिली। वह अपने चीनी ताइपे के जोड़ीदार लियांग चीन हुआंग के साथ युगल वर्ग के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। भांबरी और लियांग ने इटली के मार्को बोरटोलोटी और बेलारूस के ब्लादिमीर क्रुज को 6-3, 6-4 से हराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+