श्रीलंका की एकदिवसीय टीम घोषित
श्रीलंका के समाचार पत्र 'डेली मिरर' के मुताबिक सोमवार को घोषित इस टीम में उन्हीं खिलाड़ियों की प्रमुखता है, जिन्होंने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार जीत दर्ज की थी।
श्रंखला के लिए महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को कोलंबो पहुंच गई। श्रृंखला की औपचारिक शुरुआत दाम्बुला में 28 जनवरी को खेले जाने वाले दिन-रात के एकदिवसीय मुकाबले के साथ होगी।
इस श्रृंखला में पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेले जाने हैं। भारतीय टीम 10 फरवरी को स्वदेश रवाना हो जाएगी।
भारत और श्रीलंका के बीच जुलाई-अगस्त में टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला खेली गई थी। इस श्रृंखला की मेजबानी श्रीलंका ने की थी। भारतीय टीम टेस्ट श्रृंखला 1-2 से हार गई थी जबकि एकदिवसीय श्रृंखला में उसे 3-2 से जीत मिली थी।
भारतीय टीम दाम्बुला के लिए मंगलवार को रवाना होगी। इससे पहले वह राजधानी कोलंबो में ही रहेगी, जहां टीम होटल के इर्दगिर्द बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।
श्रीलंकाई टीम : माहेला जयवर्धने (कप्तान), कुमार संगकारा, सनत जयसूर्या, उपुल थरंगा, चमारा कापूगेदेरा, जेहान मुबारक, तिलकरत्ने दिलशान, थिलिना कैंडेम्बी, मुथैया मुरलीधरन, असंता मेंडिस, फरवेज महरूफ, दिलहारा फर्नाडो, नुवान कुलसेकरा, थिलिना तुसारा और एंजिलो मैथ्यूज।
भारतीय टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर),सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, यूसुफ पठान, जहीर खान, ईशांत शर्मा, मुनाफ पटेल, रवींद्र जडेजा, प्रवीण कुमार, इरफान पठान और प्रज्ञान ओझा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications