For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup: रोते हुए बच्चे के आंसू पोछ रोनाल्डो ने जीता दिल, वीडियो देखे बिना नहीं रह पाएंगे आप

नई दिल्ली। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की फैन फॉलोइंग दुनिया में किसी भी खिलाड़ी से कहीं ज्यादा है। रोनाल्डो के फैंस दुनिया के हार कोने में आपको मिल जाएंगे। फीफा वर्ल्ड कप 2018 में अपनी टीम पुर्तगाल को लीड कर रहे रोनाल्डो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। दरअसल रोनाल्डो ने रूस में जारी विश्व कप में शानदार आगाज किया है। शुक्रवार को रियाल मैड्रिड के इस स्टार खिलाड़ी ने अपने करियर की 51वीं हैटट्रिक लगाई। हारे हुए इस मैच में पुर्तगाल ने स्पेन को 3-3 की बराबरी पर रोक दिया। मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के बाद रोनाल्डो ने मैदान के बाहर जो किया उसने सभी का दिल जीत लिया। दरअसल सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोनाल्डो एक रोते हुए युवा फैन का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं।

विडियो में देखा जा सकता है कि रोनाल्डो की टीम बस के बाहर एक बच्चा रो रहा है। जब रोनाल्डो को इस बच्चे के रोने के बारे में पता चलता है तो वह बस से उतरकर उसे चुप कराते हैं। बस एयरपोर्ट के लिए रवाना होने ही वाली थी कि जब रोनाल्डो उतरते हैं और अपने इस नन्हे फैन को गले लगाते हैं और उसके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। यही नहीं रोनाल्डो ने ने उस बच्चे की जर्सी पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया और उसे चुप कराते हुए किस तक दिया। रोनाल्डो ने बच्चे के साथ 45 सेकंड का वक्त बिताया। वीडियो देखकर लगता है कि बच्चे के साथ में उसकी मां है जो रोनाल्डो और उस बच्चे का फोटो क्लिक कर रहीं हैं।

आप भी देखिए ये वीडियो-

गौरतलब है कि पुर्तगाल ने फीफा विश्व कप 2018 के अपने सफर की शुरुआत शुक्रवार को स्पेन के साथ ड्रॉ खेलकर की। रोनाल्डो ने इस मैच में तीन गोल किए। रोनाल्डो के करियर की ये 51वीं हैटट्रिक थी।

Story first published: Sunday, June 17, 2018, 18:39 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+