For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Russia vs Egypt: मिस्र के काम नहीं आए सलाह, चेरीशेव के कमाल से रूस ने 3-1 से रौंदा

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के 17वें मैच में मेजबान रूस ने मिस्र को 3-1 से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। सेंट पीटर्सबर्ग एरिना में खेले गए इस मुकाबले में रूस ने मिस्र को बुरी तरह हराकर वर्ल्ड कप में पहली बार लगातार दूसरा मैच जीता है। अपने पहले ही मैच में सऊदी अरब को 5-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2018 का विजय आगाज करने वाली रूस की टीम उसी अंदाज में दिखी।

मिस्र के लिए एकमात्र गोल अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेल रहे मोहम्मद सलाह ने 73वें मिनट में किया। सलाह ने पेनल्टी को गोल में बदला। 28 साल और तीन मैच बाद मिस्र का विश्व कप में ये पहला गोल है। इससे पहले 1990 में नीदरलैंड के खिलाफ एक गोल किया था।

यहां रूस के खिलाफ मैच का पहला गोल मिस्र के ही कप्तान अहमद फतेह ने आत्मघाती गोल किया। ये रूस के लिए पहला गोल था। रूस के जोबनिन ने 47वें मिनट में गोल करने के लिए शॉट मारा, जिसे बचाने के प्रयास में फतेही ने अपने ही गोलपोस्ट में गेंद को डाल दिया। रूस के चेरीशेव ने 58वें मिनट में दूसरा और डिज्यूबा ने 61वें मिनट में तीसरा गोल कर मिस्र को उबरने का मौका नहीं दिया।

हाफ टाइम तक दोनों ही टीमें गोल करने में असफल रही। हालांकि इस हाफ में दोनों ही टीम को कुछ अच्छे मौके मिले थे, लेकिन वह चूक गई। रूस ने पहले हाफ में 3 और इजिप्ट ने 6 फाउल किए इसके अलावा रूस को 4 तो इजिप्ट को तीन कॉर्नर मिले।

हालांकि दूसरा हाफ शुरू होने के 2 मिनट बाद ही मिस्र ने आत्मघाती गोल करके रूस को बढ़त बनाने का मौका दे दिया। मिस्र के गोलकीपर शीनवी ने अपने दाहिने ओर से गेंद को क्रॉस करते हुए दूर किया जोबिनिन ने 25 गज से इसे वापस गोल की ओर वापस भेजने का प्रयास किया लेकिन वह चूक गए, लेकिन यहां साथी क्लीयर करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गलती से शॉट ऐसा लगा कि गेंद सीधे लक्ष्य पर जा लगी उनके इस आत्मघाती गोल से रूस को बढ़त मिल गई।

59वें मिनट में रूस ने एक और गोल दागकर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। फर्नांडीस ने गेंद पास की और डेनिस चेरीशेव ने शानदार गोल दागा। इस विश्व कप में यह उनका तीसरा गोल है और वह पुर्तगाल ​के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सा​थ इस विश्व कप में संयुक्त रूप से शीर्ष गोल स्कोरर बन गए हैं।

जिसके बाद मिस्र को पेनल्टी किक मिली और इस मौके का फायदा उठाते हुए सलाह ने इस विश्व कप में अपना पहला गोल किया। यहां से मिस्र की उम्मीदें जगीं लेकिन वे इसके बाद एक भी गोल नहीं कर पाए। 90 मिनट के खेल के बाद 5 मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया। लेकिन मिस्र की टीम कुछ नहीं कर पाई। इसी के साथ मिस्र का ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना लगभग तय हो गया है। हालांकि अभी ऑफिशियली इसकी घोषणा नहीं हुई है।

Story first published: Wednesday, June 20, 2018, 1:32 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+