For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA WC रूस बनाम सऊदी अरब Preview: ओपनर मुकाबले में मेजबान रूस पर होगा प्रेसर

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2018 का पहला मुकाबला मेजबान टीम रूस और सऊदी अरब के बीच राजधानी मॉस्को के लुज़्निकी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। मेजबान रूस इस वर्ल्ड कप में सबसे कम रैंकिंग (70) वाली टीम है। रूस का विश्वकप का सफर आसान नहीं रहा है। रूस ने पिछले तीन बड़े टूर्नामेंट 2014 में विश्वकप, 2016 के यूरोपियन चैंपियनशिप और 2017 के कंफेडरेसन कप में सिर्फ एक जीत हासिल की है। जबकि उसे पांच हार का सामना करना पड़ा है। भले रूस की टीम इस बार के सबसे आसान ग्रुप में हो लेकिन उसको कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब हो की आयोजक देश होने के नाते रूस की टीम इस मुकाबले में बिना मुकाबले खेले ही क्वालीफाई कर गई थी। हालांकि अगर उसके हाल फिलहाल के मुकाबलों पर नजर डालें तो उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। 2017 में न्यूजीलैंड की टीम को 2-0 से हराने के बाद रूस की टीम को पुर्तगाल और मेक्सिको से मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी ओर सऊदी अरब की टीम 2006 के बाद पहली बार विश्वकप के लिए क्वॉलिफाई करने में सफल रही है। 1994से 2006 तक लगातार चार विश्वकप खेलने के बाद वह 2010 और 2014 में वर्लडकप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। सऊदी अरब की फीफा रैंकिंग 67वीं है। हालांकि अरब की टीम 1994 में बेल्जियम को हराने के बाद फीफा वर्ल्डकप में एक मैच भी नहीं जीत पाई है। नए कोच जुआन एंटोनिया पिज्जी के लिए भी चुनौती होगी वह अपनी टीम बेहतरीन प्रदर्शन करवाएं। टीम स्टार के खिलाड़ी के रुप में मोहम्मद अल सहालवी मौजूद हैं।

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के लिए क्वालीफाई करने के बाद साउदी अरब ने अच्छी तरह से तैयारियां की हैं। हालांकि इस बीच टीम ने दो कौचों को बाहर का रास्ता दिखाया। साउदी अरब ने पांचवी बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है। वर्ल्ड कप का ड्रॉ निकलने से 9 दिन पहले केवल 5 फ्रैंडली मैचों में टीम के बॉस रहे एडगार्डो बोजा को बाहर का रास्ता दिखाया गया। जिसके बाद टीम पिछले महीने पुर्तगाल और बुल्गारिया से हार गई थी। अरब की टीम भी पांचवीं बार विश्व कप में खेल रही है। लेकिन वह 2010 और 2014 में क्वालीफाई नहीं कर पाने के बाद इस बार खेल रही है। टीम के पास अब अर्जेंटीना में पैदा हुए कोच जुआन एंटोनियो पिज्जी हैं, जिन्होंने 2016 में चिली को कोपा अमेरिका में गाइड किया था।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहेंः

रूस- फेडॉर स्मोलोव
रूस की स्कोरिंग समस्याएं साफतौर पर झलकती हैं। इस साल के चार फ्रैंडली मैचों में टीम ने केवल दो गोल किए गए हैं। क्रास्नोडार के लिए खेलने वाले स्ट्राइकर स्मोलोव रूस की इस समस्या को दूर कर सकते हैं। 28 वर्षीय इस खिलाड़ी ने रूस के टॉप क्लब के लिए पिछले तीन सीजन में 52 गोल किए हैं।

सऊदी अरब - ओसामा हौसावी
सऊदी अरब ऐसी टीम है जिसको विश्वकप का अनुभव नहीं है। ऐसे में ओसामा हौसावी 135 अंतर्राष्ट्रीय कैप के साथ सऊदी अरब के सबसे बड़े हीरो साबित हो सकते हैं। अल-हिलाल के लिए खेलने वाले 34 वर्षीय डिफेंडर ओसामा हौसावी टीम के फॉरवर्ड को काफी मदद कर सकते हैं।

कहां देखें लाइव और ऑनलाइनः
इस बार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को फीफा वर्ल्ड कप के ब्रॉडकास्ट अधिकार मिले हैं। ये मुकाबले सोनी टेन 2 HD और सोनी टेन 3 HD पर दिखाए जाएंगे। वहीं ऑनलाइन देखने के लिए सोनी लाइव ऐप और SonyLiv.com पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Story first published: Wednesday, June 13, 2018, 19:56 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+