For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Senegal vs Colombia: सेनेगल को 1-0 से हराकर नॉकआउट में पहुंची कोलंबिया

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप एच के अपने आखिरी मुकाबले में कोलंबिया ने सेनेगल को 1-0 से हराकर नाकआउट में जगह बना ली है। कोलंबिया के लिए येरी मिना ने 74वें मिनट में पहला गोल दागकर नॉकआउट का टिकट पक्का किया। बता दें कि दोनों ही टीमों का प्रदर्शन पिछले दोनों मैचों में उतार चढ़ाव वाला रहा लेकिन उनके लिए ये मुकाबले बेहद अहम था। जिसमें बाजी मारी कोलंबिया ने।

गोल मूमेंट की बात करें तो टीम के लिए येरी मिना ने 74वें मिनट में कॉर्नर किक के जरिए गोल किया। इससे पहले सेनेगल को मैच शुरू होने के 9वें और 21वें मिनट में ही फ्री किक मिली थीं। हालांकि, वो इन दोनों मौकों का फायदा उठाने में कामयाब नहीं हो पाया।

इसके अलावा 17वें मिनट में सेनेगल को रेफरी ने पेनल्टी भी दी, लेकिन वीएआर के बाद इसे रद्द कर दिया गया। कोलंबिया पहले हाफ में सेनेगल के बॉक्स में एक भी बार गेंद को टच नहीं कर पाई थी। 52 साल में ये पहली मौका है जब कोलंबिया किसी टीम के खिलाफ पहले हा‌फ में गेंद को बॉक्स में टच करने में असफल रही है।

आपको बता दें कि अगर ये मैच ड्रॉ भी रहता तो सेनेगल नॉकआउट में पहुंच जाती। कोलंबिया को अगले दौर में जगह पक्की करने के लिए सेनेगल को हर हाल में हराना था जिसमें उसने कामयाबी हासिल की है। सेनेगल अपने पिछले दोनों मैचों में से एक में जीत दर्ज कर चुका था, जबकि उसका एक मुकाबला ड्रॉ रहा। वहीं कोलंबिया भी एक जीत और एक ड्रॉ खेल चुका है।

कोलंबिया पहले मैच में जापान से 1-2 से हार गया था लेकिन अगले मैच में उसने पोलैंड को 3-0 से हराकर शानदार वापसी की थी। हालांकि अब कोलंबिया ने न केवल सेनेगल को हराकर नॉकआउट में जगह बनाई है बल्कि ग्रुप एच में टॉप किया है। जापान दूसरे नंबर पर रही।

Story first published: Thursday, June 28, 2018, 21:37 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+