Serbia v Switzerland Preview: स्विट्जरलैंड को हराकर नॉकआउट में जगह बनाने उतरेगी सर्बिया
कालिनग्राड। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अपने पहले मैच में कोस्टा रिका को 1-0 मात देने के बाद सर्बिया फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में शुक्रवार को ग्रुप-ई के अपने दूसरे मैच में स्विट्जरलैंड के खिलाफ उतरेगा। इस मैच में सर्बिया की कोशिश जीत हासिल करते हुए अंतिम-16 में जाने की होगी। दोनों टीमें आत्मविश्वास के साथ इस मैच में उतरेंगी। सर्बिया के लिए पहले मैच में विजयी गोल कप्तान एलेक्जेंडर कोलारोव ने 56वें मिनट में किया था।
वहीं स्विट्जरलैंड ने अपने पहले मैच में बेहतरीन खेल दिखाते हुए पांच बार की विश्व विजेता ब्राजील को 1-1 की बराबरी पर रोक अंक बांटने पर मजबूर कर दिया था। सर्बिया अपने ग्रप में तीन अंकों के साथ पहले स्थान पर है तो वहीं स्विट्जरलैंड तीसरे स्थान पर है। इस मैच में जीत से सर्बिया के छह अंक हो जाएंगे और वह अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
सर्बिया ने कोस्टा रिका को पिछले मैच में अच्छी टक्कर दी थी। उसके स्ट्राइकर हालांकि कोस्टा रिका के डिफेंस के आगे कुछ खास नहीं कर पाए। इस मैच में स्विट्जरलैंड के सामने उसे अपने अटैक को और बेहतर करना होगा। स्विट्जरलैंड के लिए यह मैच बेहद अहम है। उसे अगर अपने आप को अगले दौर में जाने की रेस में बनाए रखना हो तो इस मैच में जीत की उसके पास एकमात्र विकल्प है।
ये मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। दरअसल सर्बिया ने पिछले 13 मैचों में से स्विट्जरलैंड के खिलाफ सिर्फ दो मैच ही गंवाए हैं। सर्बिया की ताकत मिडफील्ड है जिसमें सेर्गेज मिनिलकोविक और लैजियो पर टीम का दारोमदार है। वहीं स्विट्जरलैंड के पास ग्रानिट शाका, रेमो फ्रेउलर, स्टीवन जुबेर, गेल्सन फनार्देस, वालोन बेहरामी, शेरडान शकीरी जैसे मिडफील्डर हैं।
स्विट्जरलैंड vs सर्बिया - 11:30PM - कैलिनिनग्राद
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
