For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Serbia vs Brazil: सर्बिया को 2-0 से हराकर शान से नॉकआउट में पहुंची ब्राजील

मॉस्को। रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन ब्राजील ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में सर्बिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट में अपनी जगह पक्की कर ली है। ब्राजील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-ई में टॉप स्थान हासिल किया है। स्पार्टक स्टेडियम में इस जीत के साथ ही ब्राजील ने ग्रुप-ई में टॉप पर रहते हुए अंतिम-16 के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया। ब्राजील का अब प्री-क्वॉर्टर फाइनल में मेक्सिको से मुकाबला होगा। ब्राजील को ये जीत विश्व कप में किसी यूरोपीय देश के खिलाफ 7 मैचों बाद मिली है। इससे पहले उसने 2014 में क्रोएशिया को हराया था।

सर्बिया के खिलाफ इस मैच में ब्राजील के मिडफील्डर पोलिन्हो ने कुटिन्हो के पास पर 36वें मिनट में गोल किया। इस विश्व कप में ब्राजील के 4 गोल में कुटिन्हो का योगदान 3 में रहा है। इस दौरान उन्होंने 2 गोल किए और 1 में असिस्ट किया। पोलिन्हो के बाद थियागो सिल्वा ने 68वें मिनट में गोल किया। हालांकि ब्राजील के मर्सेलो 12वें मिनट में ही अस्वस्थ होने के कारण मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह फिलिप लुईज को भेजा गया था। ब्राजील ने मैच में दूसरा बदलाव करते हुए 66वें मिनट में पोलिन्हो की जगह फर्नान्डिन्हो को और 80वें मिनट में कोटिन्हो की जगह अगुस्तो को मैदान पर भेजा।

पॉलिन्हो ने 36वें मिनट में ब्राजील का खाता खोला और बढ़त को हाफ टाइम तक बरकरार रखा। हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 से ब्राजील के पक्ष में रहा। दूसरे हाफ में सर्बिया ने कुछ मौके बनाए लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। थिआगो सिल्वा ने नेमार के पास पर 68वें मिनट में शानदार गोल से स्कोर 2-0 कर दिया और इसी अंतर से ब्राजील ने मुकाबला जीत लिया।

पहला मुकाबला स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने वाली ब्राजील ने दूसरे मुकाबले में कोस्टा रिका को 2-0 से हराया था। वहीं, सर्बिया ने अपने पहले मुकाबले में कोस्टा रिका को 1-0 से मात दी जबकि दूसरे मुकाबले में उसे स्विट्जरलैंड के हाथों 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इससे पहले विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हुए थे। इनमें से 2 ब्राजील और 1 सर्बिया ने जीता, जबकि 2 ड्रॉ रहे।

Story first published: Thursday, June 28, 2018, 1:44 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+