South Korea vs Mexico Preview: नॉकआउट में जगह बनाने उतरेगी मेक्सिको, कोरिया के लिए चुनौती
नई दिल्ली। जर्मनी के खिलाफ फीफा फैंस ने पहला बड़ा उलटफेर देखा था और वो उलटफेर किया था मेक्सिको की टीम ने। अपने पहले ही मैच में मौजूदा विजेता जर्मनी को हराने के बाद मेक्सिको की नजरें अब शनिवार को साउथ कोरिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले को जीत कर अंतिम-16 में पहुंचने पर लगी हुई है। मेक्सिको ग्रुप-एफ में एक मैच में तीन अंक लेकर स्वीडन के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद है और अब उसके पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है। वहीं साउथ कोरिया को अपने पहले मैच में स्वीडन से 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जिसकी बदौलत टीम ग्रुप में सबसे नीचे चौथे नंबर पर है।
मेक्सिको ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया। जर्मनी और मेक्सिको के मुकाबले में किसी को उम्मीद नहीं थी कि मेक्सिको कुछ ऐसा प्रदर्शन करेगी। लेकिन उसके 22 वर्षीय खिलाड़ी हिर्विग लोजानो की ओर से 35वें मिनट में किए गए एकमात्र गोल के दम पर मेक्सिको ने प्रतियोगिता में जीत के साथ खाता खोला।
इस मैच में सबकी निगाहें जेवियर हर्नाडेज पर होगी जो अपने 50 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे करन से एक मैच दूर हैं और कोरिया के खिलाफ वह यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। 30 साल के हर्नाडेज ने अपने देश के लिए अब तक सबसे ज्यादा गोल दागे हैं और मेक्सिको को कोरिया के खिलाफ भी उनसे गोल दागने की उम्मीद होगी।
मेक्सिको अर्जेटीना में वर्ष 1978 में हुए विश्व कप के बाद से अब तक विश्व कप में कभी भी अपना दूसरा मैच नहीं हारा है। टीम चाहेगी कि वह कोरिया के खिलाफ भी अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखे. विश्व कप में मेक्सिको और कोरिया दूसरी बार आमने-सामने हो रहे हैं. दोनों टीमें 20 साल पहले फ्रांस में वर्ष 1998 में पहली बार भिड़ी थीं जब मेक्सिको ने कोरिया को 3-1 से करारी शिकस्त दी थी। कोरिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मेक्सिको को इसलिए भी जीत का दावेदार माना जा रहा है क्योंकि मेक्सिको की टीम विश्व कप के इतिहास में कभी भी एशियाई टीमों से नहीं हारी है। हालांकि रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए और दक्षिण कोरिया चाहेगी कि वह इस बात को सार्थक करे। हालांकि स्वीडन से मिली हार के बाद टीम का मनोबल गिरा हुआ है। टीम को अपने स्टार मिडफील्डर कि सुंगयुएंग से काफी उम्मीदें होंगी जो अपना 104 मैच खेलने उतरेंगे।
कोरिया गणराज्य vs मेक्सिको - 08:30PM - रोस्तोव-ऑन-डॉन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
