For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Spain vs Iran: डिएगो कोस्टा के इकलौते गोल की बदौलत स्पेन ने इरान को 1-0 से हराया

कजान। फीफा वर्ल्ड कप 2010 की विजेता स्पेन और ईरान के बीच बुधवार को फीफा वर्ल्ड कप 2018 का 20वां मुकाबला रूस के कजान एरीना स्टेडियम में खेला गया। जहां स्पेन ने ईरान को 1-0 से हराकर वर्ल्ड कप 2018 की अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। अपने पहले मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल के खिलाफ मैच 3-3 से ड्रॉ खेला था। वहीं, दूसरी तरफ ईरान ने मोरक्को को 1-0 से हराकर अपने जीत की विजय आगाज किया था। स्पेन के लिए एकमात्र गोल डिएगो कोस्टा ने 54वें मिनट में किया था।

खेल के शुरू में ही ईरान को फ्री किक मिली, अमिरी ने शॉट लगाया, लेकिन स्पेन का अच्छा डिफेंस को तोड़ नहीं पाए। स्पेन ने छोटे छोटे पास देकर गेंद को अपने कब्जे में रखा, यहां ईरानी टीम गेंद को अपने नियंत्रण में लेने के लिए संघर्ष करती रही। खेल के 25वें मिनट में स्पेन को फ्री किक मिली। सिल्वा ने शानदार शॉट लगाया लेकिन ईरान के गोलकीपर में अच्छे तरीके से गेंद को लपक लिया। पहले हाफ तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही।

दूसरे हाफ की शुरुआत से ही स्पेन अटैकिंग दिखी। लेकिन ईरानी काफी अच्छा डिफेंड करती रही। स्पेन की तरफ से सिल्वा ने कई मौके बनाए। स्पेनिश खिलाड़ियों ने एक के बाद एक हैडर लगाकर मौके बनाए और गेंद सिल्वा को पास की, सिल्वा ने लक्ष्य भेदना चाहा, लेकिन ईरानी डिफेंस ने उनकी नाकाम कर दी, गेंद बार के उपर से निकल गई।

दूसरे हाफ में खेल के 54वें मिनट में कोस्टा ने गोलकर स्पेन का खाता खोला। सिल्वा ने कोस्टा को पासिंग दी, यहां ईरानी डिफेंसर्स और कोस्टा के बीच गेंद पर नियत्रंण के लिए संघर्ष कर रहे थे कि तभी, गेंद पहले ईरानी खिलाड़ी के पैर से लगकर नेट के करीब पहुंची, यह आत्मघाती गोल हो सकता था ईरान के लिए, लेकिन नेट के अंदर गेंद कोस्टा से टच होकर गई और गोल कोस्टा के नाम रहा।

खेल का सबसे रोमांचक पल 62वें मिनट में आया। दरअसल 62वें मिनट में ईरान के सैयद एजतोलाही ने गोल दागा लेकिन वीएआर चेक के दौरान उसे गोल करार नहीं दिया गया। क्योंकि एजतोलाही ऑफ साइड में थे। विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, कि जब वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) ने ग्राउंड रेफरी के दिए गोल को खारिज कर दिया है। 90 मिनट का खेल पूरा होने के बाद 4 मिनट का इंजुरी समय जोड़ा गया। लेकिन ईरान की टीम कोई गोल नहीं कर पाई।

Story first published: Thursday, June 21, 2018, 1:38 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+