Spain vs Russia: रूस ने रचा इतिहास, पेनाल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर किया बाहर

मॉस्को। मेजबान रूस ने फीफा वर्ल्ड कप 2018 का एक और सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए 2010 की वर्ल्ड चैंपियन स्पेन को बाहर का रास्ता दिखाया है। रूस ने पेनाल्टू शूटआउट मे स्पेन को 4-3 से हराकर वर्ल्ड कप से बाहर किया है। इससे पहले 90 मिनट तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर था। जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। यहां भी मेजबान टीम स्पेन पर हावी रही और एक भी गोल नहीं करने दिया।

ये फीफा वर्ल्ड कप 2018 का पहला मुकाबला था जो एक्स्ट्रा टाइम में गया। 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में जब कोई गोल नहीं हुआ और दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं तो फिर मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट में गया जहां रूस ने 4-3 से मुकाबला अपने नाम किया।साथ ही ये वर्ल्ड कप इतिहास का 27वां मैच था जिसका नतीजा पेनाल्टू शूटआउट में निकला। इसी के साथ मेजबान रूस ने स्पेन को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

इससे पहले स्पेन को पहले हाफ के 12वें मिनट में बढ़त हासिल हुई। दरअसल रूस के खिलाड़ी इग्नाशेविच की पैर से गेंद टकराकर रूस गोल पोस्ट में घुस गई और स्पेन को बिना कोई मेहनत किए ही एक गोल उनके खाते में आ गया। हालांकि रूस को अपना ये आत्मघाती गोल महंगा नहीं पड़ा। रुस के डेजुबा ने पहले हाफ के 42वें मिनट में गोल कर अपनी टीम का स्कोर बराबर कर दिया। रूस को स्पेन के खिलाफ पेनल्टी मिला था और इसका पूरा फायदा डेजुबा ने उठाया और बिना कोई गलती किए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया।

पहले हाफ तक दोनों टीमों का स्कोर एक-एक की बराबरी पर रहा। इसके बाद दूसरे हाफ में भी कोई टीम गोल नहीं कर पाई। हालांकि 75 प्रतिशत से भी ज्यादा बॉल पोजेशन अपने पास रखने के बावजूद स्पेन गोल नहीं कर पाई। 2010 की वर्ल्ड चैंपियन स्पेन ने मौके कई बनाए लेकिन एक भी मौके को गोल में तब्दील नहीं कर पाई। 90 मिनट के फुल टाइम के बाद चार मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया लेकिन दोनों टीम इस दौरान भी गोल नहीं कर सके। फुट टाइम के बाद दोनों टीमों को 30 मिनट का एक्स्ट्रा समय दिया गया लेकिन दोनों ही टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं हो पाया।

इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में रूस ने बाजी मार ली। 75 हजार से ज्यादा दर्शकों से भरे स्टेडियम में रूस ने अपने फैंस को निराश नहीं होने दिया। रूस के गोलकीपर आइगोर आकिनफीव मैच के हीरो बनकर उभरे। उन्होंने न केवल मैच के दौरान कई बेहतरीन मौकों पर गोल बचाए बल्कि पेनाल्टू शूटआउट में इतिहास रच दिया। ये पहला मौका है जब रूस वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है।

Story first published: Sunday, July 1, 2018, 22:26 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+