Sweden vs South Korea: ग्रैनक्विस्‍ट के पेनल्‍टी गोल की बदौलत स्वीडन ने कोरिया को 1-0 से हराया

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप में पिछले दो वर्ल्ड कप से गायब रहने वाली स्वीडन की टीम ने अपने अभियान का विजयी आगाज किया है। सोमवार को निजनी नोवगोरोड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्वीडन ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हरा दिया। स्टार खिलाड़ी ज्लाटन इब्राहिमोविक के बगैर रूस पहुंची स्वीडन की टीम ने शानदार खेल दिखाया। पहले हाफटाइम तक दोनों टीमों में से कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई थी। हालांकि दूसरे हाफ का खेल शुरू हुआ तो स्वीडन काफी हावी दिखी। 65वें मिनट में आंद्रेस ग्रैनक्विस्‍ट ने पेनल्‍टी पर गोल कर स्‍वीडन ने 1-0 की बढ़त दिला दी।

इससे पहले खेल में जहां स्‍वीडन की टीम जहां 4-4-2 के फॉर्मेशन से उतरी है तो वहीं कोरिया की टीम 4-3-3 के फॉर्मेशन में थी। कोरिया की ओर से हुए फाउल के कारण स्‍वीडन को दूसरे ही मिनट में फ्री-किक मिला लेकिन इसका फायदा नहीं लिया जा सका। चौथे मिनट में कोरिया के हृवांग ने हमला बोला लेकिन स्‍वीडिश डिफेंडिंग लाइन ने खतरा टाल दिया। 12वें मिनट में गलत तरीके से टैकल करने के लिए कोरिया के किम को येलो कॉर्ड दिखाया गया। खेल के 17वें मिनट में स्‍वीडन ने आंद्रेस ग्रैंनक्विस्‍ट और मार्कस बर्ग की अगुवाई में जोरदार अटैक किया लेकिन कोरियाई गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव करते हुए खतरा टाल दिया।

कोरिया ने पहले हाफ में ही बदलाव करते हुए चोटिल पार्क जोहो की जगह लेफ्ट बैक किम मिनवू को मैदान पर उतारा। 34वें मिनट में कोरिया के सोन ने दाएं छोर से दौड़ लगाते हुए अच्‍छा हमला बोला लेकिन स्‍वीडिश डिफेंस ने इसे विफल कर दिया। पहले हाफ में 61 फीसदी समय स्‍वीडन की टीम का गेंद पर कब्‍जा रहा जबकि कोरियाई टीम ने 39 फीसदी समय गेंद को अपने कब्‍जे में रखा।

दूसरे हाफ में साउथ कोरिया ने अपने डी में फाउल किया जिस पर स्वीडन को पेनल्टी मिली। कप्तान आंद्रेस ग्रैनक्विस्ट ने उसे भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। स्वीडन ने 66वें मिनट में 1-0 से बढ़त बना ली। जिसके बाद कोरिया की टीम बराबरी भी नहीं कर पाई और उसे हार का सामना करना पड़ा।

Story first published: Monday, June 18, 2018, 19:39 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+