Sweden vs Switzerland: फोर्सबर्ग के इकलौते गोल से क्वार्टर फाइनल में स्वीडन

मॉस्को। स्वीडन की टीम ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंज को 1-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। 1994 के बाद पहली बार स्वीडन की टीम अंतिम 8 में पहुंची है। वहीं स्विट्जरलैंड की कोशिश 64 साल बाद भी बेकार गई। स्विट्जरलैंड 1954 में अपनी ही मेजबानी में खेले गए वर्ल्‍डकप में अंतिम-8 में पहुंचने में सफल रहा था। वहीं स्वीडन 1994 के बाद पहली बार अंतिम-8 में पहुंची है। स्वीडन ने अमेरिका में खेले गए वर्ल्‍डकप में तीसरा स्थान हासिल किया था।

मैच का एकमात्र गोल स्‍वीडन के फोर्सबर्ग ने खेल के 66वें मिनट में किया। ओला टोइवोनेन ने बाएं छोर से बॉक्स के बाहर से फोर्सबर्ग के गेंद दी। फोर्सबर्ग ने मौका जाया नहीं किया और तेज शॉट लगाया। गेंद गोलकीपर की तरफ जा रही थी, तभी स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी सोमर के पैर से गेंद टकरा कर गोलपोस्ट में चली गई और स्वीडन ने 1-0 से बढ़त ले ली।

सेंट पीटर्सबर्ग स्‍टेडियम में हुए इस मैच में दोनों टीमों के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ लेकिन आखिरकार बाजी स्‍वीडन के हाथ लगी। खेल में स्विट्जरलैंड की टीम ने कई मूव बनाए लेकिन कमजोर फिनिशिंग के कारण इनका फायदा नहीं उठाया जा सका। पहले हाफ के बाद दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ में फोर्सबर्ग के गोल से स्‍वीडन ने बढ़त हासिल कर ली और इसे अंत तक बरकरार रखा।

स्विट्जरलैंड की टीम को 23वें मिनट में एक अच्‍छा मौका मिला था शाकिरी ने बॉक्‍स में जुबेर को गेंद दी लेकिन उनका शॉट गोलपोस्‍ट के ऊपर से निकल गया। उम्‍मीद के विपरीत स्विट्जरलैंड ने शुरुआत में आक्रामक खेल से स्‍वीडन रक्षापंक्ति को दबाव में रखा। 31वें मिनट में स्‍वीडन के लस्टिन को रैफरी ने गलत टैकल के लिए येलो कार्ड दिखाया।

हालांकि पहले हाफ तक 0-0 रहने के बाद दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया। आखिरी क्षणों में स्विट्जरलैंड को कॉर्नर मिला। शाकिरी के क्रॉस पर एमबोलो ने हैडर लगाया लेकिन फोर्सबर्ग ने बचाव करके खतरा टाल दिया।

Story first published: Tuesday, July 3, 2018, 22:33 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+