मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में स्विट्जरलैंड की टीम ने कोस्टा रिका के साथ ड्रॉ खेलकर नॉकआउट में जगह पक्की कर ली है। स्विट्जरलैंड ने कोस्टा रिका के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलकर फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-ई से अंतिम-16 के लिए क्वॉलिफाइ किया है। इस ग्रुप से 5 बार की चैंपियन ब्राजील टीम ने भी प्री-क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। स्विट्जरलैंड का अगले दौर में स्वीडन से मुकाबला होगा।
#SUI are through as group runners-up.
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 27, 2018
On Tuesday: Sweden v Switzerland. Sweet!#SUICRC pic.twitter.com/UEf8xAIk9D
निजनी नोवगोरोद में खेले गए इस मुकाबले में स्विट्जरलैंड को ब्लेरिम जेमैली ने 31वें मिनट में बढ़त दिलाई और इसे हाफ टाइम तक बरकरार रखा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने काफी आक्रामक खेल दिखाया और इस हाफ में कुल 3 गोल लगे। 30 वर्षीय केंडल वास्टन ने 56वें मिनट में हेडर से कोस्टा रिका को 1-1 से बराबरी दिला दी। हालांकि स्विस टीम का दूसरा गोल 88वें मिनट में आया। जोसिप डरमिक ने 88वें मिनट में गोल से एक बार फिर स्विट्जरलैंड को 2-1 से आगे कर दिया।
🇧🇷
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 27, 2018
🇨🇭
----
🇷🇸
🇨🇷 pic.twitter.com/0ujVK7lV1P
पहले लगा कि ये मैच स्विस टीम आसानी से जीत जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कोस्टा रिका ने भी अपने आखिरी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। केंडल वेस्टन ने 56वें मिनट में गोल कर कोस्टा रिका के लिए इस विश्व कप में गोल का सूखा खत्म किया था। कोस्टा रिका के लिए विश्व कप में ये गोल 424 मिनट बाद आया। टीम का आखिरी गोल 2014 में ग्रीस के खिलाफ आया था। इसके अलावा इंजरी टाइम (90+3) में यॉन सोमर के गोल की बदौलत कोस्टा रिका ये मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रही।