For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup 2018: लोगों की नफरत को भुलाकर सफलता की जंग लड़ने उतरेगी कोलम्बिया

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में बेहद कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही हैं। 14 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले का फाइनल 15 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में खेला जाएगा। इस विश्वकप महामुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्वकप का आयोजन इस बार रूस कर रहा है, जिसके 11 शहरों में मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप से चोटी की दो टीमें सीधे नॉकआउट स्टेज में जाएंगी। फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले 11 और 12 जुलाई को खेले जाएंगे। वहीं खिताबी जंग 15 जुलाई को होगी।

पिछली बार की चैंपियन जर्मनी को इस बार भी फेवरेट माना जा रहा है इसके अलावा रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन ब्राजील भी प्रमुख दावेदार है। हालांकि इन टीमों के सामने अर्जेंटीना और बेल्जियम जैसी टीमों का टैलेंटेड स्क्वॉड होगा जिससे पार पाना काफी मुश्किल माना जा रहा है। फीफा वर्ल्ड कप का पहला मैच मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच मास्को के लुज़्निकी में खेला जाएगा।

फीफा वर्ल्ड कप से पहले मायखेल आपको हर रोज उन 32 टीमों के बारे में बताएगा जो इस महाकुम्भ में हिस्सा ले रही हैं। आज हम बात कर रहे हैं कोलंबिया की।


देशः कोलंबिया

ग्रुपः H, इस ग्रुप में कोलंबिया के अलावा पोलैंड, सेनेगल और जापान भी हैं।

फिक्स्चर (मुकाबले):
कोलंबिया बनाम जापान, 19 जून, 5.30PM (सरांस्क)
कोलंबिया बनाम पोलैंड, 24 जून, 11.30PM (कजान)
कोलंबिया बनाम सेनेगल, 28 जून, 7.30PM (समेरा)

फीफा रैंकिंगः 16

पिछला वर्ल्ड कपः 2014 (ब्राजील से हारकर क्वार्टरफाइनल से बाहर हो गई थी)

सबसे अच्छा प्रदर्शनः 2014 क्वार्टरफाइनल तक का सफर

स्टार प्लेयर्सः जेम्स रोड्रिगेज (बायर्न म्यूनिख के मिडफील्डर), राडमेल फाल्काओ (मोनाको के स्ट्राइकर), डेविन्सन संचेज (टोटेनहम हॉटस्पर के डिफेंडर), जुआन कुआड्राडो (जुवेंटस के मिडफील्डर)

कोच: जोस पेकरमैन


कोलम्बिया हमेशा से ही विश्व कप में सबसे ज्यादा नफरत की जाने वाली टीम रही है। याद हो जब कैमिलो जुनीगा ने 2014 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में नेमार को चोटिल किया था तब लोगों ने पूरी कोलम्बिया टीम को नफरत से देखा। कोलंबिया के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हुए नेमार ब्राजील के लिए सेमीफाइनल में नहीं खेल पाए और फुटबॉल की सबसे पसंदीदा टीम को जर्मनी के हाथों 1-7 से बुरी तरह हारकर बाहर होना पड़ा था।

इस घटना के बाद अटैकिंग मिडफील्डर एडविन कार्डोना पर नवंबर 2017 में एक फ्रैंडली मैच के दौरान एक दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ दुर्व्यवहार करने के चलते पांच मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया था। और अब, कोलंबिया को एक ऐसे समूह में रखा गया है जिसमें एक और एशियाई राष्ट्र जापान है।

हालांकि आप चाहें कोलम्बिया से नफरत करें या प्यार, ये एक ऐसी टीम है जो रूस में जीत हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकती है और यही उनकी सफलता का मंत्र हो सकता है। या फिर जेम्स रोड्रिगेज कोलम्बिया के लिए मैच विजेता बन सकते हैं? साल 2014 के वर्ल्ड कप में कोलंबिया के खिलाड़ी ने सबसे अधिक गोल दाग कर गोल्डन बूट अपने नाम किया था, ज‍बकि जर्मनी का खिलाड़ी इस मामले में एक गोल कम दागने के कारण दूसरे नंबर पर रहा था। साल 2014 के फुटबॉल विश्व कप में कोलंबिया के जेम्स रोड्रिगेज ने कुल 6 गोल दागकर विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस बार, उनके पास स्ट्राइकर राडमेल फाल्को भी है, जो चार साल पहले ब्राजील विश्व कप के दौरान घायल हो गए थे।

हालांकि इन दोनों के अलावा, टीम के पास कोई जाना पहचाना डिफेंडर नहीं है। जबकि अन्य मिडफील्डर फ्लाकाओ का सपोर्ट करने के लिए टीम को सघर्ष करना पड़ सकता है। कोच जोस पेकरमैन, जो 2014 में भी थे, रोड्रिगेज के चारों ओर अपना अधिकांश फॉर्मेशन बनाकर कोलंबिया के लिए डेडलॉक में चुनौती पेश कर सकते हैं।

हालांकि शुरुआत में उन्हें ग्रुप एच में ज्यादा समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। रक्षात्मक रूप से, उन्हें तेजी से सेनेगल और कड़ी मेहनत करने वाले जापान के खिलाफ मजबूत रहना चाहिए। हां, रॉबर्ट लेवांडोस्की वाली पोलैंड, उनके लिए समस्या पैदा करेगी। और कजान में खेला जाने वाला यह गेम निर्धारित कर सकता है कि कौन ग्रुप-टॉपर्स बनेगा।


भविष्यवाणी (प्रिडिक्शन): कोलंबिया ग्रुप एच से क्वालीफाई कर लेगा। उनका लक्ष्य क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने और वहां से आगे ले जाने का होगा।

Story first published: Monday, June 4, 2018, 10:55 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+