For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

Uruguay vs Saudi Arabia: सुआरेज ने 100वें मैच में किया गोल, उरुग्वे ने सऊदी अरब को 1-0 से हराया

नई दिल्ली। अपने पहले मैच में मेजबान रूस के हाथों 5-0 से हार झेलने वाली सऊदी अरब की टीम को उसके दूसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप-ए के मैच में उरूग्वे ने सउदी अरब को 1- 0 से हराकर नॉकआउट में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं सऊदी अरब की टीम नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई है। उरुग्वे ने अपने पहले मैच में मिस्र को 1-0 से हराकर अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत की थी। सऊदी अरब के खिलाफ उरुग्वे के लिए एकमात्र गोल उनके स्टार स्ट्राइकर लुईस सुआरेज ने किया।

कोई भी टीम शुरुआत में गोल करने में नाकाम रही। हालांकि अपना 100वां मैच खेल रहे लुईस सुआरेज ने 23वें मिनट में कॉर्नर किक पर गोल दागा कर उरूग्वे को 1-0 की बढ़त दिला। सुआरेज ने पासिंग को बखूबी टच करते हुए गेंद को सीधे नेट के अंदर पहुंचाया। हाफ टाइम से पहले सउदी अरब के जसम जब मौका बना रहे थे लेकिन वह फिसल गए और अपनी पोजीशन गंवा बैठे। यहां वह चोटिल हो गए थे जिसके बाद जसम मैदान से बाहर चले गए।

पहला हाफ खत्म होने तक उरूग्वे ने लक्ष्य पर दो शॉट लगाए थे, जिसमें से एक नेट में जाने में सफल रहा, वहीं सउदी अरब ने गोल पर एक शॉट लगाया, लेकिन गेंद को नेट के अंदर नहीं भेज पाए. फाउल करने में उरूग्वे आगे रही उरूग्वे ने 6 और सउदी अरब के 4 फाउल किए।

68वें मिनट में उरूग्वे के पास अच्छा मौका था। फ्री किक मिली उसको कैकेरस के हिट किया। इसके बाद कैवानी ने गेंद को अपने कब्जे में सांचेज की ओर क्रॉस किया। सांचेज ने हैडर लगाया, पर गेंद बार के उपर से निकल गई। 89वें मिनट में सउदी अरब को कॉर्नर मिला, लेकिन इसे भुना में वह असफल रहे। 90 मिनट के बाद 5 मिनच का एक्स्ट्रा टाइम जोड़ा गया लेकिन सऊदी अरब बराबरी करने में नाकाम रही। इसी के साथ उरुग्वे फीफा वर्ल्ड कप 2018 के नॉकआउट (अंतिम 16) में पहुंच गई है। वहीं सऊदी अरब बाहर हो गया है।

Story first published: Wednesday, June 20, 2018, 22:42 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+