फीफा विश्व कप : उरुग्वे ने दागा पहला गोल (लीड-1)
मैच के आठवें मिनट में ही उरुग्वे ने पहला गोल किया। उसके फारवर्ड खिलाड़ी लुईस सुआरेज ने यह गोल किया। इस गोल के साथ ही उरुग्वे की टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
उरुग्वे की टीम लीग मुकाबलों में ग्रुप-ए में अव्वल रही थी जबकि कोरिया की टीम इस दौर में ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही थी।
कोच ऑस्कर तबरेज के दिशा-निर्देशों पर उरुग्वे की टीम ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। 1930 और 1950 में विश्व कप जीतने वाली उरुग्वे की टीम को मॉजदा विश्व कप की सबसे संतुलित टीमों में माना जा रहा है।
दक्षिण कोरिया की टीम दूसरे दौर में पहुंचकर पहले ही अपना प्रारंभिक लक्ष्य पा लिया है। उसके लिए इस मैच में गंवाने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि विदेशी जमीन पर अब तक हुए विश्व कप आयोजनों में पहली बार उसकी टीम दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही है।
दोनों टीमों के बीच पूर्व में खेले गए मुकाबलों पर गौर किया जाए तो उरुग्वे का पलड़ा भारी दिखाई देता है। विश्व कप में इससे पहले दोनों टीमों का चार बार मुकाबला हो चुका है और चारों बार उरुग्वे की टीम ने जीत दर्ज की। 1990 के विश्व कप ग्रुप मुकाबले में उरुग्वे ने 90वें मिनट में गोलकर दक्षिण कोरिया को पराजित किया था।
उरुग्वे और कोरिया के बीच खेले जा रहे आज के मैच की विजेता टीम आगामी आज देर रात अमेरिका और घाना के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की विजेता टीम से आगामी दो जुलाई को इसी स्टेडियम में भिडेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications