Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया को पहला झटका, पेन पेवेलियन लौटे (लीड-1)

तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनन ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन को इयोन मोर्गन के हाथों कैच आउट कराया। पेन आठ रन बना सके।

पेन का विकेट 33 रन पर गिरा। आस्ट्रेलिया ने 10 ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 38 रन बना लिए हैं। शेन वॉटसन 34 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कप्तान रिकी पोंटिंग ने चार रन बनाए हैं।

पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। उसने पहले मुकाबले में चार विकेट, दूसरे में भी चार विकेट और तीसरे में एक विकेट के अंतर से जीत हासिल की थी।

श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मुकाबला तीन जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इसके बाद आस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान के साथ दो ट्वेंटी-20 और दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+