रोसैया ने पुरस्कार की घोषणा उस वक्त की जब उनके बुलावे पर सायना मुख्यमंत्री के कैंप आफिस में पहुंची।
मुख्यमंत्री ने चैंपियन से कहा, "आपने महान कार्य किया है। देश को, खासकर आंध्र प्रदेश को आप पर गर्व है। आपको मेरी बधाई और शुभकामनाएं।"
रोसैया ने सायना को गुलदस्ता और शॉल भेंट किया। उन्होंने कहा कि साइना निश्चित रूप से निकट भविष्य में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनेंगी। उन्होंने सायना को युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श बताया।
सायना गत मंगलवार को कोच पुलेला गोपीचंद और अपने पिता और बहन के साथ स्वदेश लौटी हैं।
उधर, हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन ने भी गत मंगलवार को हिसार में जन्मी सायना के लिए पांच लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है, जबकि आंध्र प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन ने साइना को एक लाख रुपये का चेक भेंट किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।