For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर : आदिल खान के गोल से बांग्लादेश के हाथों हारने से बचा भारत

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप क्वालीफायर के अपने तीसरे मैच में भारतीय फुटबॉल टीम ने ग्रुप ई के दूसरे दौर में मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ ड्रा खेला। भारत को हार से बचाने के लिए आदिल खान ने अंतिम समय गोल दागा। दोनों देशों के बीच हुआ यह मुकाबला 1-1 के साथ बराबरी पर छूटा। बांग्लादेश के लिए सादउद्दीन ने 42वें मिनट में जबकि भारत की ओर से आदिल खान ने 89वें मिनट में गोल किया। नौ साल बाद कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में खेला गया सीनियर पुरुष टीम का अहम मुकाबला दर्शकों से भरा हुआ था।

हालांकि सुनील छेत्री की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर बांग्लादेश की टीम पूरे मैच में हावी रही और आखिरी वक्त तक 1-0 के साथ बढ़त बनाए रखा। लेकिन मैच के 89वें मिनट में आदिल खान के हेडर की मदद से भारतीय टीम अपना एकलौता गोल करने में सफल रही और मैच ड्रा करवा गई। दो मैच ड्रा के बाद भारतीय टीम दो अंकों के साथ ग्रुप में चौथे स्थान पर बनी हुई है। मैच के बाद कोच इगोर स्टीमाक ने कहा है कि आगे आने वाले मैचों से पहले टीम को अभी बहुत कुछ करना बाकी है।

स्टीमाक ने मैच के बाद कहा, 'बांग्लादेश थोड़ा कमजोर था। हमने अच्छे से मौके को नहीं भुनाया और एक मूर्खतापूर्ण गोल भी खा बैठे। भारत आधुनिक और तकनीक फुटबॉल खेलने की कोशिश कर रहा है। अभी और बहुत कुछ करना बाकी है।' कोच ने अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए कहा, 'हमें आशावादी रहने की जरूरत है। हमने किसी भी टीम के खिलाफ खेलने का आत्मविश्वास दिखाया है।'

भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंधु मैच के 42वें मिनट में बॉल नहीं रोक पाए, जिससे कि साद उददीन ने गोल कर बांग्लादेश का खाता खोल दिया। कोच ने संधु का बचाव करते हुए कहा, 'यही गोलकीपर का करियर है। कभी-कभी आपका अच्छा दिन होता है तो कभी गलती कर बैठते हैं। ये मेरे खिलाड़ी है और मैं हमेशा उनका बचाव करूंगा।' स्टीमाक ने कहा कि भारतीय टीम जीत की हकदार थी। उन्होंने कहा, 'हमने जो गोल खाए, वह स्वीकार्य नहीं है और आप इस तरह से नहीं जीत सकते। लेकिन हमने अच्छा फुटबॉल खेला और हम जीत के हकदार थे।'

Story first published: Wednesday, October 16, 2019, 12:52 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+