क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज, पत्नी ने लगाए थे संगीन आरोप

नई दिल्ली। पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए एक के बाद एक आरोपों के बाद से भारतीय क्रिकट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। हसीन जहां ने शमी पर न केवल बेवफाई के आरोप लगाए, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। हसीन जहां ने सोशल मीडिया में अवैध संबंधों के आरोप लगाने के बाद कोलकाता के लाल बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी।
जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने शमी समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एफआईआर में दहेज प्रताड़ना, हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराएं लगाई हैं। पुलिस के मुताबिक, हसीन ने शमी पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगाए हैं। वहीं शमी ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे बड़ी साजिश बताया है।
27 वर्षीय तेज गेंदबाज के खिलाफ आईपीसी की 498A (घरेलू हिंसा), धारा 376 (बलात्कार), धारा 307 (हत्या की कोशिश), धारा 323 (मारपीट), धारा 506 (धमकाना) और धारा 328 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अगर शमी पर आरोप तय हो गए तो उनका करियर खत्म हो सकता है। आपको बता दें कि इनमें से कुछ धराएं गैर-जमानती हैं और व आरोप लय होने पर 10 साल या उससे ज्यादा की जेल भी हो सकती है।
शमी की पत्नी ने रिपोर्ट में दर्ज कराया है कि "जब मैं पिछले साल उत्तर प्रदेश में अपनी ससुराल गई थी तब मेरे पति के बड़े भाई हसीब अहमद ने मेरे साथ बलात्कार किया था।"
सभी आरोपों को नकारते हुए शमी ने कहा कि पूरी घटना मानसिक रूप से परेशान करने वाली है और वह भी अपनी पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।

'शमी देश को भी धोखा दे सकता है'
वाह क्रिकेट डॉट कॉम की खबर के मुताबिक शमी की पत्नी ने कहा है कि शमी ने दुबई में पाकिस्तानी लड़की से पैसे लिए हैं। हसीन जहां का कहना है कि शमी देश को भी धोखा दे सकता है।

'ऐसा करने के बजाय मरना पसंद करूंगा'
हालांकि अपने ऊपर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों को गलत बताते हुए शमी ने कहा है कि खेल के साथ समझौता करने के आरोप बेबुनियाद हैं और वह ऐसा करने के बजाय मरना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी हसीन जहां और उनके परिवार ने कहा था कि वे लोग हर मसले पर बैठकर बात करेंगे, लेकिन अब पता नहीं कि उनकी पत्नी को कौन भड़का रहा है।

पत्नी से मांफी मांगने के लिए तैयार हैं शमी
आपको बता दें कि इससे पहले शमी ने कहा था कि वह अपनी पत्नी हसीन जहां से माफी मांगने के लिए तैयार हैं। बता दें कि शमी और उनकी पत्नी के बीच विवाद सामने आने और इसके कानूनी रूप अख्तियार करने पर बीसीसीआई ने भी शमी को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से बाहर रख दिया है।

फेसबुक पर शमी के चैट जहां ने किए थे वायरल
मोहम्मद शमी की पत्नी और पूर्व मॉडल हसीन जहां ने मंगलवार को अपने पति पर कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए थे। जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट से कई तस्वीरें और चैट भी शेयर किए थे। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास उनके पति के खिलाफ कई ऐसे सबूत हैं जिससे ये बात साबित होती है कि उनके पति के कई एक्सट्रा मैरीटल अफेयर हैं। शमी की पत्नी ने शमी के कई लड़कियों से जिस्मानी रिश्ते होने और जहां के साथ घरेलु हिंसा के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
