IPL 2018: शतक जड़कर चेन्नई को खिताब जिताने वाले वॉटसन ने खोले कई राज
नई दिल्ली। धोनी की सेना ने तीसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब अपने कर लिया है। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2018 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुंबई के वानखेड़े में 36 साल के वॉटसन ने ताबड़तोड़ शतक ठोक कर साबित कर दिया कि गेम में प्रदर्शन आपके फिटनेस पर निर्भर करती है, उम्र नहीं। गौरतलब हो की चेन्नई ने 2010 और 2011 में भी आईपीएल सीरीज पर कब्जा किया था। इस मुकाबले में सनराइजर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला और उसने 6 विकेट पर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया। जब चेन्नई इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी तो इसके पहले माना जा रहा था की ये लक्ष्य चेन्नई के लिए आसान नहीं है क्योंकी इस पूरे सीजन में हैदराबाद की गेंदबाजी अव्वल दर्जे की रही है। लेकिन शेन वॉटसन के नाबाद शतक के दम पर चेन्नइ ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

वॉटसन ने कहा कुछ ऐसा
इस आईपीएल फाइनल मैच के हीरो शेन वॉटसन जब पहले प्लेऑफ मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे तो भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें बिना खाता खोले ही आउट कर दिया था, हालांकि वो मुकाबला जीतकर भी चेन्नई फाइनल में पहुंची। इस मैच में जब चेन्नई 178 रनों का पीछा करने के लिए उतरी तो शुरुआत में वॉटसन खासा परेशान दिखे, पहला ओवर भुवी का मेडन चला गया, 10 गेदों में वॉटसन अपना खाता भी नहीं खोल सके थे, मैच के बाद उन्होंने कहा की 'इस दौरान मैं सिर्फ यही सोच रहा था कि मैं किसी तरह रन प्रति बॉल के स्ट्राइक रेट तक पहुंच जाऊं। वॉटसन ने कहा कि 'भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की। वह गेंद को दोनों ओर स्विंग करवा रहे थे। मैं लकी रहा कि आगे चलकर तेजी से रन बना पाया।

वॉटसन ने कप्तान धोनी को सराहा
इस सीजन वॉटसन ने दो शतक जड़े हैं, प्लेऑफ के पहले मुकाबले में उन्होंने अपना खाता भी नहीं खोला था लेकिवन इस फाइनल मुकाबले में शतक जड़ कर अपनी टीम को खिताब जिताया, गौतरतलब हो की वॉटसन पहले भी कप्तान धोनी की जमकर तारीफ कर चुके हैं। इस मैच के बाद भी उन्होंने कहा की धोनी और कोच फ्लेमिंग ने जिस तरह मेरे ऊपर भरोसा जताया है वो मेरे लिए बड़ी बात है, इस सीजन मैने ओपनिंग की और इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करके मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।

वॉटसन ने चेन्नई को बताया बेस्ट टीम
मैच के बाद, शेन वॉटसन ने कहा, 'सच कहूं तो कि यह मेरे लिए स्पेशल सीजन था। पिछले साल मैं आरसीबी के साथ था उसके बाद यहां तक पहुंचना बड़ी बात है।' गौरतलब है कि बीते साल आरसीबी की टीम 14 में से तीन मैच ही जीत पाई थी और वह पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी। इसके बाद टीम ने इस सीजन के लिए वॉटसन को अपने साथ नहीं रखा था। गौरतलब हो की आईपीएल में फाइनल मैच के दौरान शतक लगाने वाले वॉटसन दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
