सहवाग से शोएब अख्तर और पठान ब्रदर्स तक किन खिलाड़ियों ने कैसे दी ईद की बधाई
नई दिल्ली। खेल में रोमांच के अलावा जो सबसे खास बात होती है वो है की ये आपसी मुकाबले भाईचारे और आपसी प्यार को बढ़ाते हैं। मैदान में भले ही अलग-अलग देश और टीम के लिए खेलते वक्त खिलाड़ी एक दूसरे को हराने के लिए जी जान लगा देते हों लेकिन मैदान के बाहर एक दूसरे का दिल जीतने की ही कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला ईद के मौके पर। 16 मई से शुरू हुए पवित्र रमजान महीने का आखिरी दिन 15 जून को था और 16 जून को पूरे विश्व में ईद का त्योहार बड़ा धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में खिलाड़ी एक दूसरे को बधाई देने में भला कैसे पीछे रहे सकते हैं। क्रिकेट के सितारों ने पूरी दुनिया में अपने साथी खिलाड़ियों को ईद की बधाई दी और उनके यश की कामना की साथ ही साथ खिलाड़ियों ने अपने फैंस को भी ईद की बधाई दी। देखिए आखिर कैसे खिलाड़ियों ने मनाई ईद..
|
पठान भाईयों ने इस तरह मनाई ईद
यूसुफ पठान ने इरफान पठान के साथ तस्वीरे साझा करते हुए लिखा की अल्लाह सभी को बरकत दे और अपना प्यार हम सभी पर बनाए रखे।
|
सहवाग ने लोगों को दी बधाई
मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग ने सभी को ईद की बधाई देते हुए लिखा की अल्लाह सभी को बरकत दे और सभी को खुश रखे। गौरतलब हो की सहवाग सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।
|
शोएब अख्तर ने शेयर किया वीडियो
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इस पवित्र दिन एक वीडियो शेयर करते हुए सभी को इस दिन की बधाई दी।
|
इंजमाम ने दिया भावुक संदेश
ईद के इस पावन दिन पाकिस्तान के पूर्व स्टार बल्लेबाज इंजमाम उल हक ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए सभी को इस दिन के महत्ता के बारे में बताया और बधाई दी।
|
सानिया मिर्जा ने किया ट्वीट
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने सभी को ईद की बधाई दी और कोरमा का लुत्फ उठाने की बात कही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
