Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Costa Rica vs Serbia: अलेक्जांडर कोलारोव के गोल की बदौलत सर्बिया ने कोस्टा रिका को 1-0 से हराया

नई दिल्ली। ब्राजील 2014 में हुए फीफा विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाली कोस्टा रिका की टीम को उसके पहले ही मैच में सर्बिया के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा है। सर्बिया के लिए कप्तान अलेक्जांडर कोलारोव ने 56वें मिनट में लेफ्ट फूट से गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। 56वें मिनट में कोलारोव ने फ्री किक ली और बिना किसी रुकावट के गेंद को सीधे लक्ष्‍य तक पहुंचाया और इसी के साथ सार्बिया ने मुकाबले में बढ़त हासिल कर ली। पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर पाईं। हालांकि दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का नजारा पेश किया। कोस्टा रिका और सर्बिया दोनों ही अटैकिंग खेल रहीं थीं। पहले हाफ में कोस्‍टा रिका ने 11 और सार्बिया ने 5 फाउल किए। इसके अलावा कोस्‍टा को तीन कॉर्नर मिले, जबकि सार्बिया दो ही हासिल कर पाई। कोस्‍टा रिका ने पहले हाफ में लक्ष्‍य पर दो शॉट लगाए, लेकिन असफल रहे, वहीं सार्बिया एक ही बार लक्ष्‍य को भेदने का मौका बना पाई, जहां वह भी चूक गई। पहले हाफ के 26वें मिनट में सर्बिया के मिलिनकोविक सेविक सेरगेज ने गोल करने का शानदार मौका गंवा दिया। कोस्टा रिका के गोलकीपर केलर नवास ने बेहतरीन अंदाज में सेव कर सर्बिया को बढ़त हासिल करने से रोक दिया।

हालांकि दूसरे हाफ में सार्बिया की तुलना में कोस्‍टा रिका का अनुभव देखने को मिला लेकिन उसका अनुभव काम नहीं आया। पूरे मुकाबले में वह सार्बिया के डिफेंस को तोड़ नहीं पाई है। दूसरे हाफ के बाद 5 मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया। हालांकि इंजरी टाइम में थोड़ी बहस भी देखने को मिली। दरअसल गेंद बाहर चली गई और कोस्‍टा रिका के ऑफिशियल ने गेंद को उठा लिया। सार्बिया के खिलाड़ी मैटिच ने उनसे गेंद मांगी, लेकिन वह अपनी टीम के खिलाड़ी को पास करने के मौके में थे और इसी कारण दोनों टीम के खिलाड़ी और ऑफिशियल आपस में भिड़ गए।

आखिरी समय में सर्बिया के प्रीजोविच गेंद को अपने नियत्रंण में लेकर आगे की बढ़ रहे थे, कोस्‍टा रिका के खिलाड़ी को पीछे करने के चक्‍कर में रेड कार्ड रिव्‍यू लिया गया। रिव्यू इसलिए लिया गया था कि कहीं उन्‍होंने जानबूझ कर अपनी उंगलियों से उनके चेहरे पर अटैक तो नहीं किया। हालांकि यहां वे रेड कार्ड से साफ बच गए।

कोस्टा रिका और सर्बिया के बीच इससे पहले विश्व कप में कोई भिड़ंत नहीं हुई है। दोनों ने साल 1980 में ओलंपिक फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान मिनिस्क में भिड़ंत हुई थी। सर्बिया ने इस मैच में 3-2 से जीत हासिल की थी। तब सर्बिया को यूगोस्लाविया के नाम से जाना जाता था।

Story first published: Sunday, June 17, 2018, 19:44 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+