Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच फिक्सिंग में दोषी पाए गए अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी निकोलस किकर, 6 साल का लगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी निकोलस किकर पर टेनिस इंट्रीगिटी यूनिट द्वारा मैच फिक्सिंग मामले में 6 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रतिबंध के साथ वर्ल्ड नम्बर-100 निकोलस पर 25,000 डॉलर (19,000 पाउंड) का जुर्माना भी लगा है। गौरतलब हो कि अर्जेंटीना के 25 वर्षीय खिलाड़ी निकोलस ने पिछले साल जून में अपने करियर की सबसे शानदार रैंकिंग का 78वां स्थान हासिल किया था। दरअसल इस खिलाड़ी को 2015 में एटीपी चैलेंजर्स के दो मैचों की फिक्सिंग का दोषी पाया गया है।

यह है मामलाः एटीपी चैलेंजर्स के दो मैचों की फिक्सिंग में फंसे निकोलस को इन आरोपों की जांच की प्रक्रिया में समन्वय में विफल होने का दोषी पाया गया। टेनिस इंटीगट्री यूनिट का कहना है कि अगर वह भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं दोहराएंगे, तो उन पर लगे प्रतिबंध की अवधि को तीन साल तक के लिए कम किया जा सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अपने अच्छे व्यवहार के कारण निकोलस मई, 2021 में टेनिस कोर्ट पर वापसी कर सकते हैं। निकोलस को मई में टेनिस भ्रष्टाचार विरोधी कार्यक्रम के तहत जून, 2015 में इटली में हुए टूर्नामेंट के दौरान मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया। इसके तीन माह बाद एक बार फिर उन्हें कोलंबिया में आयोजित टूर्नामेंट में भी इसी मामले का दोषी पाया गया।अर्जेटीना के खिलाड़ी निकोलस ने अपने करियर के आईटीएफ टूर में 10 एकल खिताब जीते हैं।

Story first published: Thursday, June 21, 2018, 13:01 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+