Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

France vs Peru: एम्बाप्पे के रिकॉर्ड गोल की बदौलत नॉकआउट में पहुंचा फ्रांस, पेरू बाहर

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के अपने दूसरे मुकाबले में फ्रांस की टीम ने पेरू को 1-0 हराकर नॉकआउट में जगह बना ली है। जहां फ्रांस की ये लगातार दूसरी जीत है तो वहीं पेरू की टीम की ये लगातार दूसरी हार है। पेरू की टीम इसी हार के साथ वर्ल्ड कप 2018 के नॉकआट राउंड में पहुंचने से बाहर हो गई है। फ्रांस के लिए एकमात्र गोल एम्बाप्पे ने खेल के 34वें मिनट में किया। एम्बाप्पे फ्रांस की तरफ से वर्ल्ड कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 34वें मिनट में फ्रांस ने अपना खाता खोला। पेरू ने मिडफील्ड पर गेंद से नियंत्रण गंवाया और गेरार्ड भाग कर आए और पोग्बा ने गेरार्ड के पास को एम्बाप्पे की ओर किया, जिन्होंने अंदर की ओर स्लाइड की और नौ गज से पहली बार शॉट लगाया, गोलकीपर लाइन से बाहर था और एम्बाप्पे को गेंद को नेट के अंदर पहुंचाने में कोई परेशानी नहीं आई।

गोल के बावजूद हाफ टाइम तक पेरू की टीम ने शानदार खेल दिखाया। लेकिन दूसरे हाफ में बराबरी करने में नाकाम रही। हाफ टाइम तक विजेता टीम को 1-0 की बढ़त हासिल थी। पहले हाफ में फ्रांस का गेंद पर 47 प्रतिशत तो फ्रांस का 53 फीसदी गेंद पर कब्जा रहा। इस दौरान फ्रांस के खिलाड़ियों ने 236 पास किए, तो पेरू के खाते में 266 पास रहे। लेकिन लगातार हमलों के बीच फ्रांस महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान पेरू के खिलाड़ियों ने फ्रांस के गोलपोस्ट पर कई निशाने साधे, लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया।

दूसरे हाफ में पेरू को स्कोर बराबर करने का सुनहरा मौका मिला था, 15 गज की दूरी से फ्री किक, फ्रांस के लिए मु​श्किल खड़ी हो सकती थी, ग्वेरेरो ने फ्रांस की दीवार से उपर से गेंद को गोलपोस्ट में भेजना चाहा, लेकिन फ्रेंच गोलकीपर ने उनकी इस कोशिश को असफल कर दिया। हालांकि 90 मिनट का खेल खत्म होने के बाद जोड़े गए 4 मिनट के इंजरी टाइम में भी पेरू की टीम गोल करने में नाकाम रही।

Story first published: Thursday, June 21, 2018, 22:42 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+