अगले 5 साल में भारतीय क्रिकेट टीम खेलेगी सबसे ज्यादा मुकाबले, बाकी टीमें हैं बहुत पीछे
नई दिल्ली। दुनिया भर में अपनी सफलताओं का झंडा गांडने वाली भारतीय क्रिकेट टीम अगले आने वाले 5 सालों में बाकी सभी टीमों से ज्यादा मुकाबले खेलेगी। गौरतलब हो की बीसीसीआई ने अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के दौरे के लिए 5 साल का एफटीपी यानी फ्यूटर टूर प्लान जारी किया था। इसके मुताबिक 2018-23 के बीच भारत की टीम 51 टेस्ट मैच, 83 वनडे और 69 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की संभावना है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम कुल 203 मुकाबले इन पांच सालों के अंदर खेलेगी जो कि बाकी सभी टीमों की तुलना में बहुत ज्यादा है।
बाकी टीमों की है ये स्थितिः भारत के अलावा और बाकी टीमों की अगर बात करें तो वेस्टइंडीज इस बीच कुल 186 मैच तो वहीं तीसरे स्थान पर इंग्लैंड 175 मैच खेलेगा। हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट मैच खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर है इस मामले में इंग्लैंड की टीम 59 मैच के साथ पहले तो भारत 51 के साथ दूसरे स्थान पर है। इस पूरे मामले पर बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, ' अब एफटीपी बाइलेटरल समझौते की तरह है लेकिन कैलेंडर (एफटीपी) निर्माण में आईसीसी ने भी अपना सुझाव दिया हैं. जो लोग ऐसा सोचते हैं कि बीसीसीआई टेस्ट मैचों को नजरअंदाज कर रही है उन्हें राहत की सांस लेनी चाहिए कि हम अगले पांच साल में 50 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल रहे है। गौरतलब हो कि भारतीय टीम को 2018-19 सत्र में 54 मैच खेलने हैं जबकि इसके बाद अगले चार सत्र में क्रमश : 41, 33, 40 और 35 मैच खेलने हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
