Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुरली की निगाहें अगले विश्व कप पर

वर्ष 1996 में श्रीलंका ने पहली बार विश्व क्रिकेट पर अपना परचम लहराया था। उसने अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी में पहली बार विश्व कप जीता था। उस विश्व कप में भी मुरली श्रीलंकाई टीम की अहम कड़ी थे। उनकी इच्छा उसी कामयाबी को दोहराने की है। श्रीलंकाई टीम वर्ष 2007 के विश्व कप में उपविजेता रही थी।

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मिरर' के अनुसार मुरली ने कहा, "मैं उम्मीद कर रहा हूं कि श्रीलंका अगले साल विश्व कप जीतेगी। यह हमारे देश में क्रिकेट को मजबूती देने और नई प्रतिभाओं के सामने आने के लिए बेहद जरूरी है। यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणा रहेगी।"

उन्होंने कहा, "मैं टेस्ट मैंचों में अपने 800 विकेट की तुलना में 1996 का विश्व कप जीतने को बड़ी उपलब्धि मानता हूं। वैसे 2007 के विश्व कप के फाइनल में पहुंचना भी हमारे लिए कम उपलब्धि नहीं थी।"

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुरली ने टेस्ट मैचों में 800 विकेट लेने के बाद संन्यास ले लिया है। अब वह एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैचों पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+