फीफा विश्व कप : हॉलैंड ने खाता खोला (लीड-1)
हॉलैंड ने अर्जेन रोबेन द्वारा 18वें मिनट में किए गए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। जर्मन के क्लब बेयर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले अनुभवी फारवर्ड रोबेन ने तीन खिलाड़ियों को छकाने के बाद यह गोल किया। 49वें मैच में यह उनका 12वां गोल है।
कद और प्रतिष्ठा के लिहाज से दोनों टीमों के बीच कोई बराबरी नहीं है। हॉलैंड को जहां विश्व वरीयता क्रम में चौथा स्थान प्राप्त है वहीं स्लोवाकिया 34वीं वरीयता प्राप्त टीम है।
हालैंड की टीम ने नवंबर 1993 और जून 2009 में दूसरा स्थान हासिल किया था जो वरीयता क्रम में उसका अब तक का सर्वोच्च स्थान है। स्लोवाकिया ने मई 1997 में फीफा रैकिंग में 17वां स्थान हासिल किया था, जो उसके लिए अब तक का सबसे अच्छा मुकाम है।
पिछले 21 मैचों में अजेय रहकर रिकार्ड स्थापित करने वाली हॉलैंड की टीम ने ग्रुप-ई में अपने तीनों मैच जीतकर पूरे नौ अंकों के साथ अंतिम-16 दौर में जगह बनाई है जबकि स्लोवाकिया की टीम ग्रुप-एफ में दूसरे स्थान पर रही है।
हॅालैंड की टीम ने यहां तक के सफर के दौरान जहां जापान, डेनमार्क और कैमरून को पराजित किया वहीं स्लोवाकिया ने इटली और न्यूजीलैंड को बराबरी पर रोका था लेकिन पराग्वे के खिलाफ उसे हार मिली थी।
अंतिम-16 दौर में अब तक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। शनिवार को खेले गए पहले मैच में घाना ने अमेरिका को हराया था जबकि उरुग्वे ने दक्षिण कोरिया की चुनौती समाप्त की थी। रविवार को जर्मनी ने जहां इंग्लैंड को बाहर का रास्ता दिखाया वहीं अर्जेटीना ने मेक्सिको को हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications