Pro Kabaddi League: सोशल मीडिया पर सबसे महंगे खिलाड़ी मोनू गोयत की हुई जमकर तारीफ
नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला अब खत्म हो चुका है ऐसे में भारत में अब दूसरी सबसे बड़ी लीग की तैयारियां जोरों पर हैं । प्रो कबड्डी लीग में खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर मुंबई में दो दिनों तक कार्यक्रम चल रहा है, 30 और 31 मई तक चलने वाले इस नीलामी के पहले दिन प्रो कबड्डी लीग के कई पुराने रिकॉर्ड टूटते नजर आए। गौरतलब हो की पीकेएल के छठें संस्करण में बुधवार को हुई नीलामी के दौरान भारत के मोनू गोयात को हरियाणा स्टीलर्स ने रिकॉर्ड 1 करोड़ 51 लाख में खरीदा जो पीकेएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। गौरतलब हो की इस सीजन में खिलाड़ियों की कीमत 12 गुना तक बढ़ी है। मोनू गोयात से पहले यह रिकॉर्ड राहुल चौधरी के नाम था जिन्हे दबंग दिल्ली ने 1 करोड़ 29 लाख में खरीदा था। मोनू गोयत की इस शानदार सफलता नो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है, लोग तरह-तरह से इस खिलाड़ी की प्रशंसा कर रहे हैं।
|
एक यूजर ने कुछ इस तरह सराहा
मोनू गोयत की इस शानादार सफलता पर एक यूजर ने लिखा की मोनू गोयत की यह सफलता सराहनीय है और इसीलिए मेरा मानना है की आईपीएल के बाद पीकेएल बड़ी क्रांति है भारत के लिए।
|
बताया खेल का हो रहा विकास
एक यूजर ने पिछले मैच के हीरो रहे मोनू गोयत की सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा की इस बात में कोई संदेह नहीं है की देश में खेल को लेकर अब लोग पहले से ज्यादा सक्रिय हो गए हैं।
|
कहा- मोनू ने किया सभी को हैरान
एक यूजर ने लिखा की मुझे लग रहा था की राहुल इस सीजन सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे लेकिन मोनू ने बाजी मारकर सभी को हैरान कर दिया।
|
बताया एक शानदार खिलाड़ी
एक यूजर ने तारीफ करते हुए कहा की पिछले साल पटना के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था ऐसे में इस सीजन हम उन्हें बहुत मिस करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
