आईपीएल : दिल्ली ने 16 ओवर में 120 रन बनाए (लीड-3)
दिल्ली को सात रन के कुल योग पर पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर चार रन बनाकर चमिंडा वास की गेंद पर वेणुगोपाल राव के हाथों कैच कर लिए गए।
तिलकरत्ने दिलशान 18 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद एंड्रयू सायमंड्स की गेंद पर रवि तनेजा के हाथों कैच आउट हुए। उस समय दिल्ली का कुल योग 57 रन था।
गौतम गंभीर 22 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। वीरेंद्र सहवाग 11 रन बनाकर आउट हुए।
अंक तालिका में दिल्ली की टीम नौ मैचों से 14 अंक जुटाकर पहले स्थान पर है जबकि डेक्कन की टीम ने 10 मैचों से 12 अंक जुटाए हैं। दिल्ली को सात मैचों में जीत और दो में हार मिली है। दूसरी ओर, डेक्कन ने छह मैचों में जीत हासिल की है जबकि चार में उसकी हार हुई है।
अब तक के आंकड़ों के आधार पर दिल्ली का अंतिम चार में पहुंचना लगभग तय दिख रहा है लेकिन डेक्कन टीम के लिए यह मैच काफी अहम होगा क्योंकि इसे जीतकर वह भी अंतिम चार की दौड़ में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications