बीबीसी फन एंड गेम्स
बीबीसी फन एंड गेम्स के इस अंक में सुनिए दीप्ति कार्की से खेल जगत की हलचल.
2010 के राष्ट्रमंडल खेलों को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकि बचे हैं. इस बार ये खेल भारत की राजधानी दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर के बीच होंगे. आजकल हर जगह इन खेलों की तय्यारियों पर प्रश्चिन्ह लग रहे हैं.
दिल्ली की मुख्य मंत्री शीला दीक्षित कहती हैं वो इन खेलों को लेकर उत्साहित हैं. हालाँकि कभी कभी उन्हें डर लगता है की क्या वो सही तरीके और सही समय पर खेल करवा भी पायेंगी. लेकिन उन्हें विश्वास है की राष्ट्रमंडल खेल होंगे और बेहतरीन होंगे.
शीला की हाँ में हाँ मिला रहे हैं राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी. जो कहते हैं की हर स्टेडियम बेहतरीन है.
सुनिए बीबीसी फन एंड गेम्स
लॉर्ड सेबेस्टियन को जो 2012 में लन्दन में होने वाले ओलम्पिक्स खेलों की आयोजन कमेटी के अध्यक्ष हैं, कहते हैं की इतने बड़े स्तर पर खेलों का आयोजन को छोटी बात नहीं हैं. और दिल्ली इन खेलों का आयोजन बखूबी कर सकता है.
हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों के ब्रांड एम्बैसेडर घोषित किये गए. इनमें निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा और समरेश जंग, मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह और मेरी कोम, कुश्तिबाज़ सुशिल कुमार, और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल शामिल हैं.
बीबीसी के साथ अपनी ख़ुशी बाटी समरेश जंग. साथ ही अपने उत्साह को ज़ाहिर किया विजेंदर सिंह और सायना नेहवाल ने भी.
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका में है एक तीन मैच टेस्ट श्रृंखला के लिए.
कोलोम्बों में खेला जा रहा दूसरा मैच तो ड्रॉ हो गया. इस मैच मैं क्या खास रहा बता रहे हैं पूर्व खिलाड़ी मनिंदर सिंह. इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का पाचवां दोहरा शतक लगाया. बीबीसी फन एंड गेम्स में सुनिए सचिन तेंदुलकर को जो कहते हैं की वो रनों परवाह नहीं करते उनका काम है सिर्फ खेलते जाना.
साथ ही शो में हैं फ़ुटबाल विशेषज्ञ नोवी कपाडिया जो बात कर रहे हैं अर्जेंटीना के कोच डिएगो माराडोना के भविष्य के बारे में बता रहे हैं. माराडोना अब अर्जेंटीना के कोच नहीं हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
