भारत के बाहर आईपीएल के रोमांच में कमी आएगी : वार्न
वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट्स डॉट कॉम' से बातचीत में वार्न ने कहा कि आईपीएल का दक्षिण अफ्रीका स्थानांतरित होना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हालात को देखते हुए इसे स्वीकार करना इसमें खेलने वाली टीमों और खिलाड़ियों की मजबूरी है।
उन्होंने कहा, "आईपीएल का किसी और देश में कराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरा मानना है कि भारत में इस टूर्नामेंट का रोमांच सबसे अलग है। इसका आयोजन कहीं और कराने से इसके रोमांच में निश्चित तौर पर कमी आएगी। कोई भी देश भारत के माहौल की बराबरी नहीं कर सकता।"
वार्न ने कहा कि उनकी टीम आईपीएल खिताब की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, "आईपीएल के दूसरे संस्करण में खिताबी जीत हासिल करने की खुशी भारत में इसे हासिल करने के बराबर ही होगी। मैं आशा करता हूं कि क्रिकेट से प्यार करने वाले दक्षिण अफ्रीकी दर्शक ज्यादा से ज्यादा संख्या में मैच देखने आएंगे और इस टूर्नामेंट को सफल बनाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications