भारतीय समयानुसार ही मैच देख सकेंगे क्रिकेट प्रशंसक
आईपीएल आयोजन समिति के अध्यक्ष ललित मोदी ने साफ किया है कि मजबूरी में बीसीसीआई को यह फैसला लेना पड़ रहा है लेकिन उसने भारतीय दर्शकों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा है।
मुंबई में रविवार को आयोजित आपात बैठक के बाद मोदी ने कहा, "हमें मजबूरी में आईपीएल को भारत के बाहर ले जाना पड़ रहा है। इससे भारतीय दर्शकों को मैदान में जाकर मैच देखने का मौका नहीं मिलेगा लेकिन वे भारतीय समयानुसार ही आईपीएल के सभी 59 मैच देख सकेंगे।"
मोदी ने कहा कि विदेश में होने के कारण आईपीएल के आयोजन स्थलों में परिवर्तन होना लाजिमी है लेकिन इसके प्रारूप में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। बकौल मोदी, "आईपीएल के 59 मैच भारतीय समयानुसार शाम चार बजे से रात 11 बजे तक खेले जाएंगे। इसके समय और प्रारूप में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। टूर्नामेंट का नया कार्यक्रम शीघ्र ही जारी किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications